{"_id":"63d80e0b75fd2616ea0f15e8","slug":"health-team-reached-to-investigate-the-matter-of-demanding-bribe-auraiya-news-knp741277991-2023-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: रिश्वत मांगने के मामले में जांच करने पहुंची स्वास्थ्य टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: रिश्वत मांगने के मामले में जांच करने पहुंची स्वास्थ्य टीम
विज्ञापन
सीएचसी में जांच करने पहुंची टीम। संवाद
- फोटो : AURAIYA
बिधूना। सीएचसी में तैनात संविदा वार्ड ब्वाय द्वारा मेडिकल के नाम पर रिश्वत मांगने का मामला तूल पकड़ गया है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए तो सीएमओ ने समिति बना जांच शुरू कराई है। सोमवार को जांच के लिए पहुंची टीम ने वार्ड ब्वाय व अन्य कर्मचारियों के बयान दर्ज किए।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना में तैनात वार्ड ब्वाय शिवम कुमार का 24 जनवरी को एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें मेडिकल के नाम पर एक व्यक्ति से 60 हजार रुपये की बातचीत की जा रही थी। इस मामले का वीडियो वायरल होते ही सीएचसी अधीक्षक डॉ. सिद्धार्थ वर्मा ने सीएमओ को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा था।
जब यह मामला डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक तक पहुंचा तो उन्होंने जांच समिति गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए। सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने पूरे मामले की जांच के लिए एसीएमओ डॉ. वीरेंद्र भारती, डिप्टी सीएमओ डॉ. राकेश सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की।
विज्ञापन
जांच टीम सोमवार को सीएचसी पहुंची और सीएचसी अधीक्षक डॉ. सिद्धार्थ वर्मा से जानकारी ली। इसके बाद अलग कमरे में वार्ड ब्वाय व अन्य कर्मचारियों के बयान लिए। एसीएमओ ने बताया कि वीडियो को अच्छे से देखकर बयान लिए गए हैं, इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है। रिपोर्ट सीएमओ को भेजी जाएगी। सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने कहा कि जांच में जो दोषी होंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी।