फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Health services provided to 100 people in the medical college

Auraiya News: चिकित्सा महाविद्यालय में 100 लोगों को दी गईं स्वास्थ्य सेवाएं

Wed, 17 Sep 2025 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 17 Sep 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Health services provided to 100 people in the medical college
औरैया। स्वच्छोत्सव अभियान के तहत 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक मनाए जाने वाले स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का अहिल्याबाई होल्कर, स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री के वर्चुअल प्रसारण को भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, पूर्व राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत, जिलाध्यक्ष भाजपा सर्वेश कठेरिया, जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी, एसपी अभिजित आर शंकर समेत अन्य ने देखा व सुना।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार ने बताया कि 17 सितंबर 2025 से दो अक्टूबर 2025 तक उक्त अभियान के क्रम में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से सभी सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर दैनिक स्वास्थ्य शिविरों को आयोजन किया जाएगा। 18 सितंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार, 19 को अछल्दा, 22 को सीएचसी दिबियापुर, 23 को सीएचसी अजीतमल, 25 को सीएचसी एरवाकटरा, 26 को सीएचसी बिधूना, 29 को सीएचसी अयाना व 30 सितंबर को सीएचसी बेला में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का आयोजन भी किया जाएगा, जिसके क्रम में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन बुधवार को किया गया। इसमें भाजपा युवा मोर्चा औरैया के 25 कार्यकर्ताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। इसके अलावा लगभग 100 व्यक्तियों को स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं प्रदान की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि इस अभियान के साथ ही पोषण माह एवं स्वच्छता अभियान भी चलाया जायेगा। कार्यक्रम में प्राचार्य मुकेश वीर सिंह समेत अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed