फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Health of cattle of 53 cow sheds will improve

Auraiya News: 53 गोशालाओं के मवेशियों की सुधरेगी सेहत

Tue, 17 Oct 2023 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 17 Oct 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Health of cattle of 53 cow sheds will improve
औरैया। अब पोषण के अभाव में गोशाला में संरक्षित मवेशी कमजोर और भूखे नहीं रहेंगे। जिले की 53 गोशालाओं से चरागाह की 114.9 हेक्टेयर जमीन को संबद्ध करते हुए नेपियर घास उगाई जाएगी। हरे चारे का प्रबंध करने के साथ ही मोटे अनाज की पैदावार कर मवेशियों को खिलाया जाएगा। गोवंशों को बेहतर पोषण भी मिलेगा।
विज्ञापन

जिले की 53 गोशालाओं में 10,140 मवेशियों को सरंक्षण दिया जा रहा है। पांच गोशालाओं के निर्माण की रूपरेखा भी तैयार की जा रही है। बांधमऊ में बड़े पैमाने पर गो संरक्षण व संवर्धन की तैयारी है। वहीं पशु सहभागिता के तहत 1823 मवेशियों को बेहतर पालन किया जा रहा है। एक अक्तूबर से शासन स्तर से प्रति मवेशी मिलने वाली 30 रुपये की धनराशि को बढ़ाकर 50 रुपये कर दिया गया है। मवेशियों के सरंक्षण में अब ज्यादा खर्च भी किया जा सकेगा। शासन स्तर से चरागाह की जमीन को गोशालाओं से संबद्ध करने की प्रक्रिया जिले में अंतिम दौर में है।
विज्ञापन

जिले की 47 गोशालाओं के पास की चरागाह की जमीन को गोशालाओं से जोड़ दिया गया है। बाकायदा गोशाला संचालक इन चिह्नित जमीन पर नेपियर घास से लेकर मक्का, चरी, बाजरा की फसल उगाएंगे। उपज से फसल अवशेष को मवेशियों के सरंक्षण में लाया जाएगा। फिलहाल कई जगहों पर चरागाह की जमीन को सुरक्षित करने का काम शेष है। जिसे देखते हुए तहसील स्तर पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
पांच साल तक देगी हरा चारा
चरागाह की जमीन पर एक बार उगाई गई नेपियर घास चार साल तक मवेशियों के लिए हरा चारा मुहैया कराने का काम करेगी। ऐसे में साल भर मवेशियों को हरा चारा मिल सकेगा। मक्का, बाजरा व जौ की फसल से निकली उपज से भूसा व अनाज का इंतजाम होगा। शासन का यह प्रयास गो संरक्षण के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

-------------------
जिले में 114.9 हेक्टेयर चरागाह की जमीन को गोशालाओं से संबद्ध करने का काम पूरा कर लिया गया है। अब इस जमीन पर हरे चारे से लेकर फसलें उगाई जाएंगी। जिससे गोशाला के मवेशी पोषित होंगे। इसकी पूरी रूपरेखा तैयार कर ली गई है।-डॉ. भगवान सिंह, प्रभारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed