{"_id":"6176f3939605fb2cb37e5b80","slug":"health-dengu-auraiya-auraiya-news-knp6603247143","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ रहे मरीज, डेंगू वार्ड बना शोपीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ रहे मरीज, डेंगू वार्ड बना शोपीस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। बुखार, खांसी, शरीर में दर्द के अलावा डेंगू के लक्षण वाले मरीजों की भीड़ ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरों तक है। सोमवार को 50 शय्या अस्पताल पहुंचे मरीजों में 12 मरीजों की हालत गंभीर मिली। उपचार में 10 मरीजों में डेंगू के लक्षण मिलने पर उन्हें सामान्य वार्ड में भर्ती किया गया, जबकि डेंगू वार्ड अब तक शोपीस बना है। सामान्य वार्ड में मरीजों को देखकर साधारण मरीज परेशान रहे।
सोमवार को अस्पताल खुलने से पहले मरीजों की जबरदस्त भीड़ रही। ओपीडी में चिकित्सक सवा 10 बजे के बाद पहुंचे। पर्चा काउंटर से लेकर चिकित्सकों के कक्षों के बाहर मरीजों की भीड़ रही। दोपहर तक 550 मरीजों ने पर्चे बनवाए। जबकि लगभग 50 के करीब मरीजों ने पुराने पर्चों पर ही उपचार कराया।
मरीजों का सीएमएस डॉ. पीके कटियार, डॉ. शत्रुघभन सिंह, डॉ. आरके वर्मा, डॉ. निधि गुप्ता ने उपचार किया। अस्पताल पहुंचे 550 मरीजों में 12 मरीजों की हालत गंभीर देखने को मिली। मरीजों ने बताया कि उन्हें तेज बुखार आ रहा है। शरीर में कमजोरी है। जिसमें से 10 मरीजों में डेंगू के लक्षण पाए जाने पर उन्हें सामान्य ओपीडी वार्ड में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
डेंगू वार्ड में हो रहा टीकाकरण
50 शय्या अस्पताल में पहली मंजिल पर बने वार्ड में डेंगू वार्ड बनाया गया है। जहां चार बेडों पर मच्छरदानी लगाई गईं है। जो इन दिनों बेड पर पड़ी नजर आ रहीं हैं। बेडों की चादर गंदी देखने को मिली। बतादें कि इसी कमरे में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीककरण अभियान भी चलाया जा रहा है।
ओपीडी सामान्य वार्ड में डेंगू के लक्षण वाले 10 मरीजों को भर्ती कर उपचार किया गया। इसी वार्ड में सामान्य मरीजों को भी भर्ती कर उपचार किया गया। जिससे सामान्य मरीज व उनके परिजन भयभीत दिखे। यही नहीं वार्ड के एक कोने में गंदगी से भरे डस्टबिन भी दोपहर 12 बजे तक रखे दिखे। भर्ती मरीजों की फोटो लेते देख स्वास्थ्य कर्मचारी ने सफाई कर्मचारी से गंदगी से भरे डस्टबिन को हटवाया।