{"_id":"61647ddf8ebc3e62533046b1","slug":"health-dead-auraiya-auraiya-news-knp6576419152","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से दो की मौत, एक को डेंगू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से दो की मौत, एक को डेंगू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एरवाकटरा/औरैया। वायरल फीवर से लोगों की प्लेटलेट्स तेजी से घट रही है। सोमवार को बुखार से पीड़ित और प्लेटलेट्स कम होने पर दो की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं देर शाम आई रिपोर्ट में एक महिला डेंगू संक्रमित मिली। इधर, गांवों में स्वास्थ्य टीमों ने 250 से अधिक मरीजों का उपचार किया।
गांव में फैली गंदगी और जलभराव बीमारी के मुख्य वजह बनते जा रहे है। सोमवार को एरवाकटरा क्षेत्र के एरवा पछेला निवासी विमला देवी (50) पत्नी विनोद कुमार की बुखार से मौत हो गई। वहीं एरवाकटरा निवासी अनीशा बेगम (60) पत्नी इकरार अली को बुखार आने पर कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार शाम उनकी मौत हो गई।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बुखार से मौत होने की जानकारी से इनकार किया है। कहा, जिस गांव में लोग बीमार मिल रहे हैं, वहां स्वास्थ्य टीमों ने मरीजों की डेंगू की जांच की है। सोमवार को सैफई अस्पताल से सैंपलों की रिपोर्ट आई। जिसमें रुरुखुर्द रुरुगंज बिधूना निवासी 40 वर्षीय महिला में डेंगू संक्रमण पाया गया है। महिला का उपचार सैफई में चल रहा है।
विज्ञापन
बताया कि बिधूना सीएचसी के अधीक्षक को निर्देशित किया गया है कि वह टीम भेजकर संबंधित मरीज के परिजनों की जांच करें। डेंगू के लक्षण वाले मरीजों के एलाइजा लेकर जांच जरुर कराएं। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने बताया ज्वर पीड़ित रोगियों की मलेरिया, डेंगू व कोविड की जांच के लिए टीमें पांच गांवों में पहुंची। जहां 250 से अधिक मरीजों का उपचार कर उन्हें दवाएं वितरित की गईं।