फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   health,civic,auraiya

मियां नगरिया में बुखार का प्रकोप, घर-घर मरीज

Sun, 07 Nov 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
health,civic,auraiya
ऐरवाकटरा (औरैया)। ऐरवाकटरा थानाक्षेत्र के निकटवर्ती गांव मियां नगरिया में इस समय बुखार का प्रकोप है। कस्बे में मच्छरों का आतंक है। लोगों में स्वास्थ्य विभाग व नगर पंचायत प्रशासन की अनदेखी पर आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

ऐरवाकटरा के समीप मियां नगरिया में इस समय बुखार का कहर जारी है। अधिकांश घरों में मरीज चारपाई पर पड़े कराह रहे हैं। कस्बे में नगर पंचायत प्रशासन की अनदेखी से सफाई के अभाव के कारण मच्छरों का आतंक है। जिसका खामियाजा लोगों को बुखार की चपेट में आकर भुगतना पड़ रहा है। हालत यह है कि घर में एक बीमार किसी तरह से ठीक होता है तो दूसरा बुखार की चपेट में आकर चारपाई पकड़ रहा है। मियां नगरिया निवासी आशिक अली ने बताया कि हमारा परिवार इन दिनों बीमारी से जूझ रहा है।
विज्ञापन

बुखार की चपेट में आई मेरी पत्नी रेशमा की प्लेटलेट्स 90000 बचीं हैं। पुत्री सोफिया भी तीन दिनों से बीमार है। इसके अलावा बुखार की चपेट में नजमा, फैसल खान, पलक बानो, इकबाल अली, शाहरुन बेगम पत्नी श्याम अली, रुखसाना पत्नी दिलदार, अनवर खान, अतीक खान, मिजाजी लाल समेत गांव के अधिकांश लोग बीमारी से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मियां नगरिया के समाजसेवी पूर्व बीडीसी सदस्य लल्ला अख्तर अली कोतवाल अली आशिक अली, मोहम्मद आरिफ खान, अखलाक आदि लोगों ने बताया दिन के दोपहर तीन बजे से मच्छरों का प्रकोप शुरू हो जाता है। जो रात भर जारी रहता है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉक्टर एसपी सिंह चौहान ने बताया दवा छिड़काव के लिए ब्लॉक के एडीओ पंचायत को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed