फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   health,bukhar,auraiya

बुखार से मौतों के बाद गांव में स्वास्थ्य टीम का डेरा

Sun, 24 Oct 2021 10:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
health,bukhar,auraiya
ऐरवाकटरा (औरैया)। कस्बा और उसके आसपास ग्रामीण क्षेत्र में शनिवार को छह लोगों की बुखार से मौत हुई थी। जिसके बाद रविवार को स्वास्थ्य टीमों ने गांवों में डेरा जमाया और मरीजों का उपचार किया। इस दौरान पांच लोगों में डेंगू के लक्षण मिले।
विज्ञापन

बुखार से मौतों की सूचना पर रविवार को स्वास्थ्य टीम गांव पहुंची। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. मोहित यादव ने बताया कि सीएचसी आए सभी मरीजों की जांच की गई। जिसमें पांच मरीजों में डेंगू के लक्षण पाए जाने पर उन्हें डेंगू वार्ड में भर्ती कर उनका उपचार किया जा रहा है। भर्ती मरीजों में दो मरीज उमरैन, तीन ऐरवाकटरा के है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि टीमों ने क्षेत्र में जाकर मरीजों का उपचार किया है। सीएचसी में भर्ती मरीजों में राममूर्ति (50) पत्नी रामप्रसाद निवासी उमरैन, रामसेवक (72) निवासी ऐरवाकटरा, शगुन (06) पुत्री रवि निवासी उमरैन, हिमांशु (12) पुत्र जगदीश चंद्र निवासी उमरैन, नीलेश (35) है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed