{"_id":"6159f33b8ebc3e09f1374f31","slug":"health-bukhar-auraiya-auraiya-news-knp6560378137","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य मेलों में 600 से अधिक मरीजों का हुआ उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य मेलों में 600 से अधिक मरीजों का हुआ उपचार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। शासन के निर्देश पर रविवार को जिले के सभी 25 नगरीय व ग्रामीण क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला लगाया गया। इनमें सुबह से लेकर दोपहर तक चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दीं और बीमारियों के प्रति जागरूक किया।
सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि सुबह 10 से शाम चार बजे तक मेले का आयोजन हुआ। मेले में निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। स्वास्थ्य मेलों में बच्चों में बुखार, डायरिया, निमोनिया की रोकथाम, बचाव व उपचार की जानकारी, पूर्ण टीकाकरण परामर्श व सेवाएं, परिवार नियोजन संबंधी परामर्श की सुविधा दी गई। साथ ही टीबी, मलेरिया, डेंगू, फाइलेरिया, कुष्ठ रोग से संबंधित जानकारी, आवश्यक जांच व उपचार किया गया।
नोडल अधिकारी डॉ. देव नारायन ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में 600 से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। मेले में आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड भी बनाए गए और परामर्श भी दिया गया। गर्भावस्था और प्रसवकालीन देखरेख, संबंधित स्वास्थ्य सेवाओं के साथ परामर्श भी दिया गया। संचारी रोगों के रोकथाम, बचाव और निशुल्क उपचार की व्यवस्था की गई।