{"_id":"5fd8f8eb8ebc3e3b903e5e42","slug":"health-auraiya-news-knp6001103122","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 1.73 लाख बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 1.73 लाख बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाने का लक्ष्य
विज्ञापन
औरैया। स्वास्थ्य विभाग एवं बाल विकास विभाग ने संयुक्त रूप से बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और आंखों की बीमारियों से बचाने के लिए विटामिन ए की खुराक पिलाने का अभियान सोमवार से शुरू किया। बाल स्वास्थ्य पोषण माह के दूसरे चरण में 16 जनवरी तक चलने वाले अभियान के अंतर्गत करीब 1.73 लाख बच्चों को खुराक पिलाई जाएगी।
ग्रामीण एवं शहरीय स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस (वीएचएसएनडी व यूएचएसएनडी) सत्रों के जरिये नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को सोमवार, बुधवार व शनिवार को खुराक पिलाई जाएगी। सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि अभियान के दौरान पूर्ण टीकाकरण (24 माह तक), संपूर्ण टीकाकरण, वजन लेना और अति कुपोषित बच्चों को चिन्हित करना, सभी बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाना, बच्चे के जन्म के पहले घंटे के अंदर और छह माह तक सिर्फ स्तनपान व आयोडीनयुक्त नमक के सेवन के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया जाएगा ।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि नौ माह से 12 माह तक के 1,01,044, एक से दो वर्ष वर्ष तक के 43,811 और दो से पांच वर्ष तक आयु वाले 19,893 बच्चों को पोषण की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित है। कोविड-19 संक्रमण से बचाव एवं नियमों को ध्यान में रखते हुये अभियान के तहत सभी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।