{"_id":"5fd7ad068ebc3e435813c8b9","slug":"health-auraiya-news-knp5999128175","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोल्डन कार्ड विहीन परिवारों के लिए आज से अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोल्डन कार्ड विहीन परिवारों के लिए आज से अभियान
विज्ञापन
औरैया। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में गोल्डन कार्ड विहीन परिवारों का गोल्डनकार्ड बनाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 15 दिसंबर से प्रारंभ होगा और 31 दिसंबर तक चलेगा।
सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने पत्र भेजकर कहा है कि 15 दिसंबर से चलने वाले इस अभियान में जीरो गोल्डन कार्ड वाले परिवारों में ज्यादा से ज्यादा लोगों के कार्ड बनवाए जाएं। आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के नोडल अधिकारी डॉ. शलभ मोहन ने बताया कि 15 दिसंबर से सभी आशा, संगिनी व एएनएम व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने क्षेत्रों के सभी लाभार्थी परिवारों के किसी एक सदस्य का गोल्डन कार्ड नजदीक के जन सुविधा केंद्र या लोकवाणी केंद्र पर जाकर बनवाएंगी।
इस काम में बीसीपीएम व बीपीएम ब्लॉक के चिकित्सा अधीक्षक व प्रभारी चिकित्साधिकारी के निर्देशन में काम करेंगे। इसके साथ ही आरोग्य मित्रों द्वारा गांव-गांव शिविर लगाकर भी कार्ड बनाये जाएंगे। परिवार के सभी सदस्यों का अलग अलग गोल्डनकार्ड बनेगा।
विज्ञापन
डीपीसी डॉ. ज्योतीन्द्र मिश्रा ने बताया कि इस अभियान के दौरान बनाये गए गोल्डन कार्ड के लिए संबंधित आशा को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। गोल्डनकार्ड विहीन परिवार में कम से कम एक सदस्य का गोल्डन कार्ड बनवाने पर आशा को 5 रुपये प्रति परिवार की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। जबकि गोल्डनकार्ड विहीन परिवार में एक से अधिक सदस्यों का कार्ड बनवाने पर आशा को 10 रुपये प्रति परिवार की दर से प्रोत्साहन धनराशि दी जाएगी।
डॉ. ज्योतींद्र मिश्रा ने बताया कि जनपद में ग्रामीण क्षेत्रों के 54000 पात्र परिवारों के कार्ड बनाए जाने हैं। अभियान में अधिक से अधिक संख्या में लाभार्थी परिवारों के गोल्डनकार्ड बनवाए जाएंगे।