{"_id":"5e861d128ebc3e765967364c","slug":"health-auraiya-news-knp5534461183","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस से सुरक्षा को बाटी सात हजार सैनिटाइजर किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस से सुरक्षा को बाटी सात हजार सैनिटाइजर किट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। कोरोना वायरस से बचाव को पालिका प्रशासन ने गुरुवार को सभी वार्डों के सभासदों, पालिका कर्मचारियों व शहरी क्षेत्र के लोगों को सैनिटाइजर किटों का वितरण किया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि ने लोगों से स्वच्छता के साथ-साथ सोशल डिस्टेंस बनाए रखने की अपील की। कहा कि इसके लिए सिर्फ बचाव ही एक मात्र उपाय है।
नगर पालिका परिसर में गुरुवार को अध्यक्ष प्रतिनिधि लालजी शुक्ला व ईओ बलवीर सिंह ने पालिका परिक्षेत्र के लोगों को कोरोना से बचाने के लिए सात हजार सैनिटाइजर किटों का वितरण किया। इस संबंध में अध्यक्ष प्रतिनिधि ने कहा कि हमें अपने देश को बचाने के लिए प्रधानमंत्री के आह्वान पर घरों के अंदर रहना है। बाहर भी खरीदारी करने के दौरान सोशल डिस्टेंस का पालन करना है।
साथ ही हाथ धोने व सेनेटाइजर का प्रयोग करने को कहा। कहा कि इस विधि को अपनाकर ही हम अपने को व अपने देश का इस गंभीर बीमारी से बचाव सकते हैं। इस दौरान उन्होंने पालिका कर्मचारियों को सैनिटाइजर किट वितरित की। इस मौके पर सेनेट्री इंस्पेक्टर मनोज निगोतिया, जेई जलकल विकास चौहान के अलावा अन्य पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।