फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   health

स्वास्थ्य कार्यक्रम में न बरती जाए कोई लापरवाही: डीएम

Fri, 31 Jan 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
health
औरैया। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में हुई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत हुई बैठक में डीएम ने जिले में संचालित स्वास्थ्य योजनाओं की निरंतर समीक्षा करने, जननी सुरक्षा योजना में अच्छा कार्य न करने वाली आशाओं और एएनएम के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने जननी सुरक्षा योजना में आशाओं और लाभार्थियों को समय से भुगतान करने की भी हिदायत अधिकारियों को दी। साथ ही कहा कि स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन

बैठक में डीएम अभिषेक सिंह ने जननी सुरक्षा योजना, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, मातृ मृत्यु आडिट, प्रतिरक्षण कार्यक्रम, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, एचबीएनसी कार्यक्रम, अंधता निवारण कार्यक्रम और आरएनटीसीपी कार्यक्रम की समीक्षा की। सीएमओ डॉ.एके राय ने बताया कि शासन से मिले वार्षिक लक्ष्य 37581 प्रसव के सापेक्ष अब तक लगभग 49 प्रतिशत संस्थागत प्रसव कराए गए हैं। इस पर डीएम ने अधिक से अधिक प्रसव सरकारी संस्थाओं में कराए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि जननी सुरक्षा योजना के तहत पिछले माह तक 1550 प्रसव कराए जा चुके हैं। इसमें से 1439 लाभार्थियों का भुगतान किया जा चुका है। डीएम ने जल्द से जल्द सभी लाभार्थियों और संबंधित आशा कार्यकर्ता का भुगतान करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी चिकित्सा अधीक्षकों को निर्देश दिए कि मातृ मृत्यु दर कम करने के लिए उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की अपडेट सूची रखी जाए एवं नियमित अंतराल पर इनके प्रसव पूर्व जांच कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने सीएमओ को निर्देश दिए कि एचएमआईएस पोर्टल पर शत-प्रतिशत रिपोर्ट अपलोड की जाए। 30 जनवरी से शुरू कुष्ठ रोग नियंत्रण के लिए जागरूकता पखवाड़े का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कराया जाए। बैठक में डिप्टी सीएमओ डॉ. शिशिर पुरी सहित सभी संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed