फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   health

कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने की बैठक, मरीज वार्ड सृजित

Thu, 30 Jan 2020 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
health
औरैया। चीन के नोवल कोरोना वायरस को लेकर जिले में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सतर्क हो गए हैं। सीएमओ ने बुधवार को बैठक कर शासन के दिशा-निर्देशों से डॉक्टरों को अवगत कराया। बीमारी की पहचान, रोकथाम, बचाव आदि के बारे में उन्हें जानकारी दी गई। 100 शैय्या युक्त जिला अस्पताल में कोरोना वायरस के मरीजों के लिए आइसोलेशन वार्ड तैयार कर दिया गया है।
विज्ञापन

फ्लू जैसे लक्षणों वाले नोवल कोरोना वायरस को लेकर बीते दिनों स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश भर में अलर्ट जारी किया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके राय ने बुधवार को कार्यालय में सीएमएस व डॉक्टरों की टीम के साथ बैठक स्वास्थ्य महानिदेशक के निर्देश बताए। उन्होंने संक्रमण पर रोकथाम के लिए पूर्व निर्धारित प्रोटोकॉल्स के प्रति सभी कर्मचारियों और डॉक्टरों को जागरूक किए जाने की जानकारी दी।
विज्ञापन

50 शैय्या युक्त जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. लाखन सिंह ने बताया कि सीएमओ के निर्देश पर जिले के स्वास्थ्य विभाग द्वारा गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। अभी तक जिले में नोवल कोरोना का एक भी मरीज नहीं मिला है। बताया कि यह वायरस चीन में तेजी से फैलता जा रहा है, जिसके भारत में भी आने का खतरा है। इससे बचाव के लिए किसी भी प्रकार का पेय पदार्थ, आइसक्रीम, कुल्फी आदि खाने से बचें। किसी भी प्रकार का बंद डिब्बा भोजन, पुराना बर्फ का गोला, सील बंद दूध तथा दूध से बनी हुई मिठाइयां, जो 48 घंटे से पहले की बनी हों, उसे खाने से बचें। अपने हाथों को साबुन या गरम पानी से धोएं, खांसते व छींकते वक्त नाक और मुंह को किसी टिशू पेपर या रुमाल से ढकें क्योंकि यह वायरस छींक से भी फैलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed