{"_id":"6aa1a963d31105cfbd05a854","slug":"he-murdered-his-wife-because-the-door-wasnt-opened-within-five-minutes-auraiya-news-c-211-1-aur1009-151234-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पांच मिनट नहीं खुला दरवाजा तो कर दी थी पत्नी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पांच मिनट नहीं खुला दरवाजा तो कर दी थी पत्नी की हत्या
Thu, 10 Sep 2026 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
हत्यारोपी पति प्रमोद। स्रोत पुलिस
औरैया। बेला थाना क्षेत्र के गांव पट्टी ज्ञानी में जन्माष्टमी के दिन हुई महिला की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरोपी पति ने बताया कि वह नशे में धुत था। दरवाजा खटखटाने के बाद पांच मिनट तक जब गेट नहीं खुला तो उसने शक के चलते अंगोछे से गला, मुंह व नाक दबाकर पत्नी की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी पति को भदौरा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर दो अंगोछे बरामद किए हैं। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
एसपी अभिषेक भारती ने बताया कि गांव पट्टी ज्ञानी निवासी रेखा की चार सितंबर को हत्या कर दी गई थी। पिता की तहरीर पर महिला के पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की गई। पुलिस ने घेराबंदी कर भदौरा मोड़ से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि मृतक रेखा की शादी कन्नौज के गांव अचनकापुर निवासी प्रमोद कुमार से साल 2015 में शादी हुई थी। महिला इकलौती होने की वजह से मायके में परिवार के साथ रहती थी। उसके नाम तीन बीघा जमीन व एक प्लॉट था। संपत्ति के लालच में प्रमोद ससुराल में ही रह रहा था।
उसने डरा-धमकाकर जमीन और प्लॉट अपने नाम करवा लिया था। वहीं, आरोपी पति ने बताया कि गैर व्यक्ति से संबंधों के शक को लेकर आए दिन दोनों में विवाद होता था। चार सितंबर को दिन में पति ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन पत्नी को खोलने में पांच मिनट लग गए। नशे में धुत होने के चलते उसने देरी का कारण पूछा, आशंका जताई कि रेखा किसी व्यक्ति के साथ थी। जब उसने दरवाजा खटखटाया तो व्यक्ति छत के रास्ते भाग निकला। आवेश में आकर उसने घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
--
पुलिस का सायरन सुनकर घर भागा था गांव
पुलिस की छानबीन में पता चला कि आरोपी घटना के बाद गांव की पुलिया में बैठा हुआ था। जैसे ही पुलिस की गाड़ियों के सायरन की आवाज सुनी तो वह बाइक से भाग निकला। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ा।