फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   He murdered his friend in a drunken brawl.

Auraiya News: नशे में हुए विवाद में की थी दोस्त की हत्या

Thu, 07 May 2026 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 07 May 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
He murdered his friend in a drunken brawl.
फोटो-28-आरोपी मुकेश। स्रोत पुलिस
औरैया। मजदूर की हत्या के मामले में पुलिस ने बाल अपचारी समेत दो को पकड़ लिया। उनके पास से घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन

शराब के नशे में हुए विवाद के बाद दोनों दोस्तों ने मजदूर की हत्या कर दी थी। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से युवक को जेल भेज दिया गया। वहीं, बाल अपचारी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि गांव अस्ता निवासी त्रिभुवन की हत्या कर शव बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे किनारे फेंक दिया गया था। मामले में कोतवाल राजकुमार सिंह ने बुधवार को हत्या के आरोपी गांव निवासी मुकेश कुमार व एक बाल अपचारी को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किनारे कोठीशाला जाने वाले कच्चे रास्ते से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी मुकेश (24) ने बताया कि दो मई को वह अपने मित्र त्रिभुवन और एक किशोर साथी के साथ शराब पीने और घूमने गया था। अगले दिन लौटते समय कोठीशाला के पास बाइक फिसलने को लेकर दोस्तों के बीच विवाद हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुस्साए मुकेश ने अपने हाथ में पहने भारी कड़े से त्रिभुवन के सिर पर जोरदार वार कर दिया था। प्रहार इतना तेज था कि त्रिभुवन पास के खंभे से टकराकर लहूलुहान हो गया। घायल त्रिभुवन को होश न आता देख और पुलिस के डर से मुकेश और उसका किशोर साथी उसे तड़पता हुआ छोड़कर मौके से भाग गए। बाद में उसकी मौत हो गई।

मामले में गांव जरौलिया निवासी सुखवीर सिंह की तहरीर पर हत्या में प्राथमिकी दर्ज कर की गई। बाद में जांच के दौरान हत्या को गैरइरादतन हत्या में तरमीम कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी मुकेश को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे इटावा जेल भेज दिया गया, जबकि बाल अपचारी को बाल सुधार गृह भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed