फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Have to buy syringe to get ARV installed

Auraiya News: एआरवी लगवाने के लिए खरीदनी पड़ रही सिरिंज

Tue, 04 Apr 2023 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 04 Apr 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Have to buy syringe to get ARV installed
बिधूना। सीएचसी बिधूना में एंटी रैबीज के इंजेक्शन लगवाने पहुंच रहे मरीजों को बाहर से सिरिंज खरीदनी पड़ रही है। जबकि यह सुविधा उन्हें अस्पताल की ओर से मुहैया कराए जाने के निर्देश हैं। इसके बाद भी लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

एक तो जिले के अधिकांश अस्पतालों में एंटी रैबीज के इंजेक्शन काफी समय से नहीं है। जिससे कुत्ता, बिल्ली, बंदर आदि जानवरों के काटने पर लोगों को इंजेक्शन नहीं लग पा रहे हैं। इस पर लोगों को मजबूरी में बाहर से इंजेक्शन खरीद कर लगवाने पड़ रहे हैं। वहीं, जिन अस्पतालों में एंटीरेट्रोवाइरल (एआरवी) मौजूद है वहां पर सिरिंज के नाम पर मरीजों को 10 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। सिरिंज न मिलने पर लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

सूरजपुर निवासी हिमांशु ने बताया कि उनके पैर में कुत्ते ने काट लिया था। जिस पर वह अस्पताल एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवाने आए थे। जहां इंजेक्शन लगवाने के लिए उनसे बाहर से सिरिंज खरीदकर लाने के लिए कहा गया। मजबूरी में बाहर से 10 रुपये खर्च कर सिरिंज लाए। तब जाकर एंटी रैबीज का इंजेक्शन लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदरपुर निवासी पूजा ने बताया कि बंदर ने काट लिया था। बताया गया कि अस्पताल में बंदर काटने पर फ्री इंजेक्शन लगता है। इस पर इंजेक्शन लगवाने आए थे। इंजेक्शन लगाने वाले ने कहा कि अगर इंजेक्शन लगवाना है तो पहले बाहर से सिरिंज खरीद कर लाओ। इस पर बाहर से सिरिंज खरीदकर लानी पड़ी। जबकि सरकारी अस्पतालों सिरिंज भी मिलती है। इसके बाद भी बाहर से खरीदनी पड़ी।

वर्जन
सीएचसी पर कुत्ता व बंदरों के काटने से घायल 20 से 25 मरीज प्रतिदिन इंजेक्शन लगवाने आते हैं। एक बॉयल पर एक सिरिंज दी जाती है।जबकि उस एक बॉयल से पांच मरीजों को इंजेक्शन लगाए जाते हैं। ऐसे में सिरिंज खत्म हो जाती है। अवधेश कुमार सिंह, चीफ फार्मासिस्ट, सीएचसी, बिधूना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed