फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Harsh, Ravikant, and Julie left everyone behind in the 1500-meter race.

Auraiya News: 1500 मीटर दौड़ में हर्ष, रविकांत और जूली ने सबको पीछे छोड़ा

Tue, 06 Oct 2026 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Harsh, Ravikant, and Julie left everyone behind in the 1500-meter race.
अजीतमल। श्री जनता इंटर कॉलेज के खेल मैदान में सोमवार को 29वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि डीआईओएस कमलेश पांडेय, प्रबंध समिति अध्यक्ष दिनेश मिश्रा, प्रबंधक लाल उदयन सेंगर और प्रधानाचार्य संयोजक कृष्ण मोहन उपाध्याय ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर, खेल ध्वज फहराकर और सलामी लेकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। आयोजन सचिव व क्रीड़ा प्रभारी होशियार सिंह राजपूत ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि संचालन जिला व्यायाम शिक्षक बेसिक मनीष मिश्रा ने किया।
विज्ञापन

उद्घाटन अवसर पर विद्यालय के पूर्व चैंपियन छात्र रविकांत ने मशाल दौड़ पूरी कर अखाड़े में मशाल स्थापित की। पिछले वर्ष की चैंपियन अनुराधा ने खिलाड़ियों को खेल भावना और अनुशासन की शपथ दिलाई। 1500 मीटर सीनियर बालक वर्ग में हर्ष निषाद प्रथम, उत्कर्ष द्वितीय और कृष्ण कुमार तृतीय रहे। सीनियर बालिका वर्ग में सुंदर सिंह इंटर कॉलेज रामगढ़ की काजल शाक्य प्रथम, श्री जनता इंटर कॉलेज अजीतमल की अनुराधा द्वितीय और रामगढ़ की गोमती देवी तृतीय रहीं।
विज्ञापन

जूनियर बालक वर्ग में श्री जनता इंटर कॉलेज के रविकांत प्रथम, रामगढ़ के अश्विनी द्वितीय और जीआईसी अयाना के रणजीत सिंह तृतीय रहे। जूनियर बालिका में श्री जनता इंटर कॉलेज की जूली प्रथम, राजकीय विद्यालय बिझाई की कीर्ति द्वितीय और श्री जनता इंटर कॉलेज की सृष्टिराज तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबी कूद सीनियर वर्ग में श्री जनता इंटर कॉलेज के अंकित चौहान प्रथम, जीआईसी बिझाई के प्रशांत कुमार द्वितीय और श्री जनता इंटर कॉलेज के कश्यप कुमार तृतीय रहे। सब जूनियर बालिका वर्ग में बरौना कला की नव्या प्रथम और काजल द्वितीय रहीं।
100 मीटर सीनियर बालक वर्ग में बरौना कला के दुर्गेश कुमार प्रथम, श्री जनता इंटर कॉलेज अजीतमल के विजय कुमार द्वितीय और बरौना कला के खिलाड़ी तृतीय रहे। सीनियर बालिका में अनुराधा प्रथम, रामगढ़ की काजल द्वितीय और श्री जनता इंटर कॉलेज की अंजलि तृतीय रहीं। जूनियर बालक वर्ग में रामगढ़ के शिखर प्रथम, अजीतमल के देवेश गौतम द्वितीय और बिरुहूनी के विशाल तृतीय रहे। जूनियर बालिका वर्ग में जूली प्रथम, रामगढ़ की सोनी द्वितीय तथा दिव्या और शिखा संयुक्त रूप से तृतीय रहीं।
सब जूनियर बालक 100 मीटर में श्री जनता इंटर कॉलेज अमावता के विशाल बाबू प्रथम, मोहित कुमार बिधूना द्वितीय और रामगढ़ के प्रिंस तृतीय रहे। सब जूनियर बालिका में बरौना कला की वैष्णवी प्रथम, रामगढ़ की पलक द्वितीय और बिझाई की पलक तृतीय रहीं।

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका सुरेंद्र प्रकाश पाठक, भूपदीप सिंह, मोहित यादव, श्रीकृष्ण, दिलीप अवस्थी, पंकज, सुनील पाल, उपेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, रजपाल, हीरालाल, महेंद्र सिंह, पवन नायक, इंद्रपाल सिंह गुर्जर और शिवम चौहान ने निभाई। लेखा समिति में संदीप बाथम व लोकेंद्र कुमार ने सहयोग किया। प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed