फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Harchhath puja performed in homes amidst a light drizzle

Auraiya News: रिमझिम फुहार के बीच घरों में हुई हरछठ की पूजा

Wed, 02 Sep 2026 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Harchhath puja performed in homes amidst a light drizzle
घर में हरछठ पूजा करतीं महिलाएं। संवाद
फोटो-04 - घर में हरछठ पूजा करतीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन

- उपवास रखकर महिलाओं ने संतान की सुख समृद्धि की मनोकामना की
- पूजन संपन्न होने के बाद गूंजे मंगलगीत, घरों में बने उपवास के आहार
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। रिमझिम बारिश की फुहारों के बीच बुधवार को हरछठ पूजन का आयोजन घर-घर किया गया। संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर माताओं ने व्रत रखा। इसके साथ ही पूजन के बाद महिलाओं ने मंगलगीत गाए।
तिलकनगर, दिबियापुर, सहार सहित कई क्षेत्रों में सुबह से ही घरों में हलषष्ठी व्रत की तैयारियां शुरू हो गई थीं। घरों के आंगन और निर्धारित पूजा स्थलों पर पारंपरिक विधि-विधान से हलषष्ठी माता का पूजन किया गया। महिलाओं ने कथा सुनी और अपनी संतान के दीर्घायु एवं निरोगी जीवन की कामना की।
विज्ञापन


वहीं पारंपरिक गीतों के गायन से पूरा माहौल भक्तिमय रहा। ग्रामीण अंचलों में पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने बताया कि हलषष्ठी व्रत उनके लिए केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि संतान के प्रति मां की ममता और आस्था का प्रतीक है। संतान की दीर्घायु और खुशहाल जीवन की कामना से महिलाएं श्रद्धापूर्वक यह व्रत रखती हैं। बुजुर्ग महिलाओं ने भी नई पीढ़ी की महिलाओं को हलषष्ठी की कथा और इससे जुड़ी परंपराओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed