फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Hanged himself for not getting money for liquor

Auraiya News: शराब के लिए रुपये न मिलने पर फंदा लगा दी जान

Mon, 31 Jul 2023 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Hanged himself for not getting money for liquor
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फफूंद। थाना क्षेत्र के रोशनपुर में रविवार रात शराब के नशे में घर आए युवक ने मां से और शराब पीने को लेकर रुपये मांगे। मां के इन्कार करने पर बेटे ने कमरे में खुद को बंद कर लिया। रात में साड़ी का फंदा लगाकर छत के कुंड़े से लटकर आत्महत्या कर ली।
रोशनपुर निवासी हरनाम सिह दोहरे (30) मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। बड़ा भाई जगजीवनराम पड़ोस के मकान में पत्नी व बच्चों के साथ अलग रहता है। घर में उसके साथ मां राजाबेटी रहती है। रविवार रात वह शराब के नशे में घर आया, इसके बाद कमरे में चला गया। सोमवार सुबह मां ने कमरा बंद देखा तो खिड़की से अंदर झांका। हरनाम का शव फंदे पर लटका देख वह शोर मचाने लगी। सूचना पर पुलिस पहुंची। कमरे का दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

मृतक के भाई जगजीवनराम ने बताया कि हरनाम की शादी नहीं हुई थी। वह मां के साथ रहता था। आए दिन शराब पीकर घर आता था। रविवार रात उसने मां से रात में रुपये मांगे थे। न देने पर उसने आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी निरीक्षक जीवाराम ने बताया कि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article