{"_id":"620fe84e4f368f11f805e78f","slug":"hadsa-auraiya-news-auraiya-news-knp6813730144","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली तारों से छू गया लोहे का पाइप, युवक की झुलसकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली तारों से छू गया लोहे का पाइप, युवक की झुलसकर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर। नगर के समीप लोडर से टेंट का सामान उतारते समय एक लोहे का पाइप एचटी लाइन से छू गया। हादसे में हाउस संचालक का पुत्र गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी पर घर में कोहराम मच गया।
सहायल रोड पर स्वामी प्रेम शिवानंद स्कूल के पीछे स्थित बंबे के पास 19 फरवरी को शादी के लिए टेंट का सामान पहुंचा था। टेंट हाउस संचालक अर्जुन सिंह कुशवाहा निवासी खेरा का 25 वर्षीय पुत्र जयवीर सिंह भी दोपहर करीब दो बजे सामान उतरवा रहा था। तभी 11 हजार क्षमता की बिजली लाइन से लोहे का पाइप छू गया।
जब तक लोग कुछ समझ पाते जयवीर सिंह बुरी तरह से झुलस गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आनन फानन जयवीर को पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी विकास राय ने बताया कि घटना की जानकारी की जा रही है।