फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Hacked mobile while talking on phone and crossed Rs 50 thousand from account

Auraiya News: फोन पर बात कर मोबाइल हैक कर खाते से पार किए 50 हजार

Mon, 16 Dec 2024 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Hacked mobile while talking on phone and crossed Rs 50 thousand from account
बिधूना। बेला क्षेत्र के खाद-बीज कारोबारी से फोन पर बात करते हुए साइबर अपराधी ने 50 हजार रुपये की ठगी की। पीड़ित ने खाते से रकम निकलने की जानकारी बिधूना कोतवाली पुलिस को दी।
विज्ञापन

बेला थाना क्षेत्र के गांव पुरवा दूजा निवासी खाद बीज कारोबारी सूर्य प्रताप सिंह ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि शनिवार दोपहर वह दुकान पर था। दोपहर लगभग एक बजे किसी अनजान नंबर से एक फोन आया। बात करने वाले व्यक्ति ने लॉक वन गेहूं के बारे में जानकारी की। दुकानदार ने गेहूं होने बात कही। कुछ समय बाद उसी नंबर से दोबारा फोन आया। बात करने वाले व्यक्ति ने बताया कि शिक्षक अभी दुकान पर नहीं आ सकता है। खाते में ऑनलाइन रुपया भेज दूंगा।
विज्ञापन

तीन बोरियों का 5580 रुपये ऑनलाइन भेजने और किसी युवक से गेहूं की बोरियां मंगवाने की बात कही। बात करते-करते युवक ने खाते से 50 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर धोखाधड़ी करने वाले युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की। बेला थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की शिकायत का साइबर क्राइम को भेजी गई है। जल्द ही पीड़ित की रकम वापस दिलाई जाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed