फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Grass and water hyacinth growing in the drain

Auraiya News: नाले में उगी घास और जलकुंभी

Sun, 29 Jun 2025 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 29 Jun 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Grass and water hyacinth growing in the drain
नाले में उगी घास। - फोटो : नाले में उगी घास।
फफूंद। कस्बे की जलनिकासी के लिए बना मुख्य नाला घास, जलकुंभी व गंदगी से पटा है। ऐसे में बारिश होने पर एक बार फिर कस्बा जलभराव की समस्या से जूझेगा। लोगों ने नगर पंचायत से नाले की सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्लों की जलनिकासी के लिए बड़ा कच्चा नाला बना हुआ है। यह अछल्दा रोड से होकर बाबा का पुरवा, तकिया बंधा, चमनगंज, कटरा हेमनाथ, लोधियान, कटरा मनेपुर होता हुआ करही नाले में गिरता है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी रज्जन शर्मा, लाला, छोटे, शिवप्रसाद, बालकराम, सुनील, राकेश दोहरे, विनोद आदि ने बताया कि नाले में गंदगी जमा होने के साथ ही बड़ी-बड़ी घास व जलकुंभी उग आई है। बारिश में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि सफाई न होने से नाला चोक पड़ा है। कई बार शिकायत के बाद भी कोई समाधान नहीं किया गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद अनवर ने बताया कि नगर के नाला की जल्द सफाई के निर्देश कर्मियों को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed