{"_id":"30a9b87d85082caa26c0f0ba78533c14","slug":"govind-vallabh-pant-declared-the-anniversary-of-the-ancestor-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोविंद वल्लभ पंत की पुण्य तिथि को घोषित करें पूर्वज दिवस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोविंद वल्लभ पंत की पुण्य तिथि को घोषित करें पूर्वज दिवस
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
Updated Mon, 28 Sep 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वजों की याद में पर्यावरण संरक्षण के तहत अब तक 1185 पौधे रोपे जा चुके हैं। यह कदम कक्षा आठ की छात्रा ने अपनी साथी छात्राओं ने साथ पूरा किया है।
विज्ञापन
छात्रा नेहा कुशवाहा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय को पत्र भेजकर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत के अवसान दिवस सात मार्च को पूर्वज दिवस घोषित किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिर की छात्रा नेहा कुशवाहा के अनुसार वह अपने समूह सदस्यों अंजली शाक्या, दीक्षा कुशवाहा और मार्गदर्शक शिक्षक मनीष कुमार यादव के साथ जिले के विभिन्न गांवों में पूर्वजों की याद में लोगों के सहयोग से 1185 पौधे रोप चुकी हैं। यह सभी पौधे औरैया प्रशासन ने उसे नि:शुल्क उपलब्ध कराए थे।
विज्ञापन
नेहा के अनुसार देश में मदर्स और फादर्स डे की ही तरह फोर फादर्स डे भी मनाया जाना चाहिए। इस दिन लोग पौधरोपण कर अपने पूर्वजों की याद कर सकें। इसके लिए सबसे सही तिथि सात मार्च को माना, क्योंकि इसी दिन प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत का निधन हुआ था।