फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Government is with the flood victims, stay alert till September

Auraiya News: बाढ़ पीड़ितों के साथ सरकार, सितंबर तक सचेत रहें

Wed, 06 Aug 2025 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 06 Aug 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Government is with the flood victims, stay alert till September
लाभार्थी को सांकेतिक चेक भेंट करते सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : लाभार्थी को सांकेतिक चेक भेंट करते सीएम योगी आदित्यनाथ।
औरैया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बाढ़ पीड़ितों को आगाह किया कि सभी लोग सितंबर तक पूरी तरह से सजग रहें। कहा कि सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ है।
विज्ञापन

बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए सरकार ने नाश्ते से लेकर रात के खाने तक का इंतजाम किया है। लोगों के लिए शुद्ध पानी, बाढ़ राहत शिविर और बीमारों के लिए गांव में इलाज की भी सुविधा की है।
विज्ञापन

वह ककोर मुख्यालय स्थित कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री किटों के वितरण के दौरान बोल रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने बाढ़ का हवाई दौरा भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुना सामान्य से साढ़े चार मीटर ऊपर बह रही है। ऐसे में सरकार प्रभावित हुए लोगों के साथ खड़ी है। राशन से लेकर दवा तक की व्यवस्था हो रही है। उन्होंने बताया कि सरकार ने पीएसी की फ्लड यूनिट, एनडीआरएफ व एसडीआरएफ को तैनात किया है। इनकी टीमें प्रभावी ढंग से बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्य कर रही हैं।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ित महिलाओं को राशन किट वितरित की। इसके अलावा उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सांकेतिक चेक भी दिए।

बाढ़ इलाकों में चल रहीं 1250 नाव
उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ की 16, एसडीआरएफ की 18 व पीएसी की 31 फ्लड यूनिट बाढ़ क्षेत्रों में लगाई गई हैं। इसके अलावा प्रदेश में करीब 1250 नाव प्रभावित स्थानों पर चल रही हैं। जनपद से लेकर प्रदेश स्तर पर कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। हर गांव में बाढ़ चौकी की व्यवस्था की गई है।


जिनके घर बह गए उन्हें मुख्यमंत्री आवास मिलेंगे
मुख्यमंत्री ने कहा, जो लोग घर पर रह सकते हैं उनके लिए सूखा राहत किट की व्यवस्था की गई है। जनहानि होने पर परिवार को चार लाख रुपये देने की व्यवस्था की गई है। बाढ़ से जो घर ढह गए या नदी में विलीन हो चुके हैं। उन्हें मुख्यमंत्री आवास दिए जाने की व्यवस्था की गई है। चारे के साथ पशु हानि होने पर उनकी भी मदद की व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य के जगह-जगह शिविर स्थापित किए गए हैं। सीएचसी स्तर पर पर्याप्त मात्रा में एंटी रेबीज, एंटी स्नैकवेनम आदि मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed