फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Goods worth lakhs stolen from home

Auraiya News: घर से लाखों का सामान चोरी

Wed, 02 Jul 2025 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 02 Jul 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Goods worth lakhs stolen from home
दिबियापुर। बेला रोड स्थित राणा नगर में सूने घर में चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़कर नकदी व जेवरात समेत लाखों रुपये का माल पार कर दिया। पड़ोसी ने ताला टूटा देख मकान मालिक को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की।
विज्ञापन

पूनम देवी पत्नी नारायण बाजपेई ने बताया कि वह सोमवार को अपने मायके सहार थाना क्षेत्र के किचहिया गोपालपुर गई थीं। उनके पति तमिलनाडु में पुरोहित का काम करते हैं।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह पड़ोसी राघवेंद्र ने फोन कर बताया कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। आने पर पता चला कि 75 हजार रुपये नकद, दो अंगूठी, एक जंजीर, गैस सिलिंडर समेत घर-गृहस्थी का अन्य सामान चोरी हो गया। सामान की कीमत पांच लाख रुपये से अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी सहित चीता मोबाइल मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आसपास सीसीटीवी कैमरों को खंगाल कर घटना का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed