{"_id":"6692c1e351455250f40fcc7c","slug":"goods-train-stood-still-for-20-minutes-due-to-brake-shoe-jam-auraiya-news-c-12-1-knp1061-753706-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: ब्रेक शू जाम होने से 20 मिनट तक खड़ी रही मालगाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: ब्रेक शू जाम होने से 20 मिनट तक खड़ी रही मालगाड़ी
विज्ञापन
औरैया। कंचौसी में शनिवार की दोपहर तकरीबन एक बजे के बाद डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) रेलवे ट्रैक पर इटावा से कानपुर आ रही मालगाड़ी के एक बैंगन के ब्रेक-शू जाम होने की जानकारी होते ही लोको पायलट ने मालगाड़ी को कंचौसी रेलवे स्टेशन से पहले रोक दिया।
मेन लाइन पर मालगाड़ी खड़ी होने के कारण पीछे से आ रही दूसरी मालगाड़ी को आउटर पर रोका गया। लगभग 20 मिनट तक चले मरम्मत के काम के बाद मालगाड़ी को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर मालगाड़ियों के लिए डेडिकेटेड फ्रेट काॅरिडोर बना है। सफल संचालन के दृष्टिकोण से रेलवे ने यह कवायद की है। शनिवार को इटावा से कानपुर सेंट्रल आ रही मालगाड़ी के एक बैंगन के पहियाें के ब्रेक-शू जाम होने से दिक्कत महसूस होने पर लोको पायलट ने मालगाड़ी को मेन लाइन पर ही रोक दिया।
विज्ञापन
साथ ही सतर्कता दिखाते हुए स्टेशन मास्टर को सूचना दी। इस बीच पीछे से आ रही एक मालगाड़ी को आउटर पर रोका गया। इस घटना का असर यात्री ट्रेनों पर नहीं पड़ा। जानकारी होते ही न्यू कंचौसी से पहुंचे कैरिज एंड बैंगन के कर्मचारियों ने एक दूसरे से सटे ब्रेक-शू को अलग करते हुए तकनीकी परीक्षण किया।
इसके बाद गंतव्य को मालगाड़ी रवाना हो सकी। इसके साथ ही आउटर पर रोकी गई मालगाड़ी को पास कराया जा सका। दोपहर 1:23 मिनट पर यातायात सुचारू हो सका था। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक नवाना वांचे ने बताया कि ब्रेक शू जाम होने से मालगाड़ी खड़ी रही।