{"_id":"688d0eaadd5ed604f10fbf5c","slug":"goods-stolen-from-school-and-secretariat-by-breaking-the-lock-auraiya-news-c-211-1-aur1009-129519-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: ताला तोड़कर स्कूल व सचिवालय से सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: ताला तोड़कर स्कूल व सचिवालय से सामान चोरी
Sat, 02 Aug 2025 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 02 Aug 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
बिधूना। बेला के गांव सिरयावा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय व पंचायत सचिवालय में गुरुवार देर रात ताला तोड़ चोरी हो गई। चोर वहां से सामान उठा ले गए। सुबह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
शुक्रवार की सुबह पूर्व माध्यमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक दिनेश सिंह यादव स्कूल पहुंचे। वहां उन्हें ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा मिला। स्कूल से चोरों ने तीन पंखे पार कर दिया। ऑफिस व अन्य कक्षों का ताला भी क्षतिग्रस्त कर दिया। जानकारी पर ग्रामीण इकठ्ठा हो गए। पता चला कि गांव स्थित सचिवालय का भी ताला तोड़ दिया गया। प्रधान उदयभान ने बताया कि चोरों ने सचिवालय से सोलर प्लेट व अंदर लगा कैमरा चोरी कर लिया है।
लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। प्रधान सहित अन्य से पूछताछ की। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस गश्त पर सवाल उठाए। कहा कि गांव के आसपास पुलिस कम दिखाई देती है। सहायक अध्यापक व प्रधान ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष बेला गंगादास गौतम ने बताया कि तहरीर मिल गई है। रिपोर्ट दर्ज कर जल्द खुलासा किया जाएगा।