फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Golden Shatabdi was delayed by three and a half hours and Intercity was delayed by seven hours.

Auraiya News: स्वर्ण शताब्दी साढ़े तीन घंटा और इंटरसिटी हुई सात घंटा लेट

Tue, 23 Jan 2024 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 23 Jan 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Golden Shatabdi was delayed by three and a half hours and Intercity was delayed by seven hours.
दिबियापुर। रविवार देर रात हुए तेज कोहरे के कारण ट्रेनें कई घंटे लेट हुईं। स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटा और आगरा लखनऊ इंटरसिटी सात घंटे देरी से फफूंद रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इससे यात्रियों को पूरे दिन परेशानी उठानी पड़ी। कड़कड़ाती ठंड के बीच यात्रियों को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर बैठकर ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन




फफूंद रेलवे स्टेशन पर रात पौने तीन बजे फफूंद पहुंचने वाली 19038 बरौनी से बांद्रा टर्मिनस अवध एक्सप्रेस लगभग दो घंटे देरी से पहुंची। 12311 अप नेताजी एक्सप्रेस दो बजकर 40 मिनट के स्थान पर लगभग तीन घंटे देरी से पहुंची। शाम को छह बजकर 33 मिनट पर लखनऊ से आगरा जाने वाली लखनऊ आगरा इंटरसिटी एक्सप्रेस लगभग चार घंटे देरी से चलने की सूचना दी गई।
विज्ञापन

शाम पांच बजकर 47 मिनट पर पहुंचने वाली वीआईपी कही जाने वाली 12003 स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस ढाई घंटे देरी से चलने की सूचना दी जाती रही। वहीं कानपुर की ओर जाने वाली 12312 डाउन नेताजी एक्सप्रेस 12 बजकर छह मिनट के स्थान पर तीन घंटा देरी से पहुंची। 12180 डाउन आगरा लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह नौ बजकर सात मिनट से लगभग सात घंटे देरी से पहुंची। 12420 डाउन गोमती एक्सप्रेस शाम पांच बजकर 54 मिनट के स्थान पर लगभग साढ़े चार घंटा देरी से पहुंचने की सूचना दी गई। 12004 स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस 10 बजकर 14 मिनट के स्थान पर लगभग साढ़े तीन घंटा देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


..................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed