{"_id":"57263f2e4f1c1b57035cd256","slug":"gokshi-in-doubt-organically-in-auraiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोकशी के शक में औरैया में बवाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोकशी के शक में औरैया में बवाल
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Sun, 01 May 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे एएसपी।
- फोटो : amar ujala beuro
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के ऊंचाटीला मोहल्ले के पास रविवार को गोकशी के शक में कुछ युवकों ने बवाल कर दिया। इन्होंने पशुओं से लदे लोडर के चालक को जमकर पीटने के बाद वाहन भी तोड़ डाला। फिर फफूंद तिराहे पर लोडर खड़ा कर जाम लगा दिया। घटना से क्षेत्र में तनाव बढ़ता देख प्रशासन ने चार थानों की पुलिस बुला ली। इस बीच भाजपाइयों के पहुंचने पर हालात बेकाबू होते देख पीएसी बुलाई गई। एएसपी ने दोनों पक्षों के दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा देकर जैसे-तैसे मामला शांत किया। इस दौरान दो घंटे तक जाम में फंसे सैकड़ों वाहन सवार और राहगीर बेहाल रहे।
रविवार दोपहर करीब 12 बजे शहर कोतवाली के सत्तेश्वर मोहल्ला निवासी मोहम्मद आरिफ पुत्र कल्लन लोडर में गाय व बछड़ा समेत गेहूं की कुछ बोरियां लादकर नगर की ओर आ रहा था। थाना क्षेत्र के ऊंचाटीला मोहल्ले के पास कुछ युवकों ने लोडर में गाय व बछड़े को मरा देख मोहम्मद आरिफ पर गोकशी का आरोप लगाते हुए उसे पीटना शुरू कर दिया। इस बीच लोडर के पीछे बैठा नरायनपुर निवासी जमील भाग निकला। युवकों ने लोडर में तोड़फोड़ के बाद उसे फफूंद तिराहे पर खड़ा कर जाम लगा दिया।
युवकों की सूचना पर भाजपा नेता राकेश पाल और टीटू यादव तमाम कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर आ गए। इनके हंगामा करने से तनाव बढ़ गया। हालात बेकाबू होता देख फफूंद थानाध्यक्ष की सूचना पर अछल्दा, अजीतमल, बिधूना व दिबियापुर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। एक घंटे बाद पीएसी भी आ गई। इस बीच अपर पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार ने कार्रवाई का आश्वासन देकर भीड़ को शांत किया। इधर एसडीएम जितेंद्र कुमार ने गाय के शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद जाकर मामला शांत हुआ।