Auraiya News: बकरी कारोबारी की धारदार हथियार से हत्या, शव खेत में फेंका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव हालेपुर निवासी सुमित कुमार पाल (25) पुत्र अशोक कुमार पाल बकरी खरीदने और बेचने का कारोबार करता था। शुक्रवार शाम करीब आठ बजे वह घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। शनिवार सुबह करीब छह बजे ग्रामीणों ने हालेपुर से एलचीनगर के बीच, गांव से लगभग 300 मीटर दूर बबलू कुशवाह के मूली के खेत में सुमित का शव पड़ा देखा। सूचना पर सीओ मनोज गंगवार, कोतवाली विनोद कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस की जांच में कारोबारी के चेहरे और गर्दन पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले। शव से कुछ दूरी पर खेत में खड़ी घास में खून के छींटे मिले हैं। शव से करीब 30 मीटर दूर उसकी चप्पल और 40 मीटर दूर गमछा पड़ा था, लेकिन उसका मोबाइल फोन पुलिस को अभी तक नहीं मिल सका। आशंका है कि हत्यारों ने वारदात को अंजाम देने के पहले मोबाइल को ठिकाने लगा दिया गया, जिससे पुलिस उन तक न पहुंच सके।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया तो परिजन ने हंगामा शुरू कर दिया। भीड़ का आक्रोश देखकर फफूंद, अछल्दा व महिला समेत कई थानों का फोर्स बुलाना पड़ा। चार घंटे तक चली मानमनौव्वल और कार्रवाई के आश्वासन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। वहीं, किसान पिता अशोक कुमार ने बेटे की हत्या कर शव फेंके जाने के आरोप में तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। उन्होंने पुलिस से जांच कर जल्द कार्रवाई की मांग की है।
पैनल से पोस्टमार्टम, मिले 15 घाव
पुलिस के मुताबिक कारोबारी का दो डॉक्टरों के पैनल से वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया गया। कुल 15 घाव मिले हैं। अधिक खून बहना मौत का कारण बना।
गांव में था हांडी फोड़ कार्यक्रम
पुलिस पूछताछ में परिजन ने बताया कि शुक्रवार रात जन्माष्टमी को लेकर गांव में हांडी फोड़ कार्यक्रम चल रहा था। देर रात जब सुमित घर नहीं पहुंचा तो परिजन को लगा वह कार्यक्रम में होगा। इसके बाद परिजन कार्यक्रम में पहुंचे तो वह उन्हें नहीं मिला। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि सुमित घर से निकलने के बाद किसके संपर्क में था।
बहुत बुरी तरह से काटा गया...
हत्या की जानकारी पर सपा विधायक प्रदीप यादव, सपा नेता पल्लवी पाल समर्थकों के साथ घटनास्थल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने फोन से एसपी अभिषेक भारती को फोन कर कहा कि, कप्तान साहब बहुत बुरी तरह से मारा गया है। उनकी दिशा बिगाड़ दीजिए, इस पर एसपी ने कहा कि एसओजी लगाई है। सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वहीं, विधायक ने एसपी से बात की और परिजन को जल्द कार्रवाई की आश्वासन दिलाया। इसके बाद परिजन माने और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
पुलिया पर बैठकर देर रात तक करता था फोन पर बात
पुलिस की पूछताछ में ग्रामीणों ने बताया कि हालेपुर व एलचीनगर की दूरी करीब 500 मीटर है। दोनों गांवों के बीच स्थित पुलिया पर बैठकर सुमित देर रात 11 बजे तक किसी से फोन पर बात करता था। परिजन के अनुसार, वह दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई अमित कुमार दिल्ली में मजदूरी करता है। एक बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है।
कोतवाली पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। चेहरे और गर्दन पर चोट के निशान मिले हैं। प्रारंभिक जांच में अवैध संबंध में हत्या किए जाने की आशंका है। घटना की जल्द खुलासा करने के लिए तीन टीमों को लगाया गया है।
-अभिषेक भारती, एसपी

मृतक के पिता को समझाते विधायक प्रदीप यादव व साथ में खड़े एएसपी आलोक मिश्रा। संवाद- फोटो : राजा का ताल में निकाली गई श्रीकृष्ण शोभायात्रा का शुभारंभ करते अतिथि। संवाद

मृतक के पिता को समझाते विधायक प्रदीप यादव व साथ में खड़े एएसपी आलोक मिश्रा। संवाद- फोटो : राजा का ताल में निकाली गई श्रीकृष्ण शोभायात्रा का शुभारंभ करते अतिथि। संवाद

मृतक के पिता को समझाते विधायक प्रदीप यादव व साथ में खड़े एएसपी आलोक मिश्रा। संवाद- फोटो : राजा का ताल में निकाली गई श्रीकृष्ण शोभायात्रा का शुभारंभ करते अतिथि। संवाद

मृतक के पिता को समझाते विधायक प्रदीप यादव व साथ में खड़े एएसपी आलोक मिश्रा। संवाद- फोटो : राजा का ताल में निकाली गई श्रीकृष्ण शोभायात्रा का शुभारंभ करते अतिथि। संवाद