{"_id":"8ab1e1960475a2b4f9c86e91f5a9e626","slug":"gk-contest-the-81-participan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में शामिल हुए 81 प्रतिभागी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में शामिल हुए 81 प्रतिभागी
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
Updated Mon, 28 Sep 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत विकास परिषद के तत्वावधान में 26 सितंबर से 11 अक्तूबर तक जारी विकास पखवारा कार्यक्रम के तहत सोमवार को मोहल्ला ओमनगर स्थित दीप शिक्षा निकेतन पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित हुई।
विज्ञापन
तीन वर्गो में आयोजित इस प्रतियोगिता में 81 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। विकास पखवारा प्रभारी अशोक त्रिपाठी व सौरभ पुरवार ने बताया कि शिशु वर्ग, जूनियर वर्ग और सीनियर वर्ग वार आयोजित हुई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में शिशु वर्ग में 11, जूनियर में 52 तथा सीनियर वर्ग में 18 प्रतिभागी शामिल हुए।
विज्ञापन
इस मौके पर संयोजक अनिल दीक्षित, उज्जवल गहोई, सौरभ कुमार सिंह, बृजेंद्र पांडेय, डा. गुरु प्रताप वर्मा, केके दुबे, डा. रमेश शुक्ला, जितेंद्र तोमर, आलोक अग्रवाल, पीएन मिश्रा, नितेंद्र सेंगर के अलावा संस्था अध्यक्ष विनय अग्रवाल व सचिव डा. एसएसएस परिहार मौजूद रहे।
विज्ञापन