{"_id":"6511cfbe7a0bda0f50053a88","slug":"ggic-girl-students-will-learn-self-defense-skills-auraiya-news-c-211-1-sknp1003-3331-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: जीजीआईसी की छात्राएं सीखेंगी आत्मरक्षा के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: जीजीआईसी की छात्राएं सीखेंगी आत्मरक्षा के गुर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। छात्राओं को आत्मरक्षा में प्रशिक्षित करने के लिए जिले में संचालित 15 राजकीय हाईस्कूल व इंटर कॉलेज में पंजीकृत बालिकाओं को तीन माह का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इनको प्रशिक्षण देने के लिए प्रशिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत जिले में संचालित 15 राजकीय कॉलेजों में अध्ययनरत छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण मिलेगा। इसमें जीवन कौशल शिक्षा, बाल अधिकार, सुरक्षा एवं संरक्षा, घरेलू हिंसा, यौन हिंसा, छेड़छाड़, सेफ टच, अनसेफ टच के साथ हेल्पलाइन की जानकारी दी जाएगी। इसके अतिरिक्त चित्रकला, वाद-विवाद, चर्चा परिचर्चा आयोजित कर विपरीत परिस्थितियों में रक्षा की विधि बताई जाएगी।
कार्यक्रम का प्रतिदिन फोटोग्राफ्स डीआईओएस कार्यालय भेजना होगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करने तथा प्रशिक्षकों को मानदेय भुगतान के लिए शासन से मिली राशि विद्यालय प्रबंध समिति के खाते में भेज दी है।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम प्रकाश यादव ने बताया अक्तूबर माह से तीन माह का बालिकाओं को आत्मरक्षा में प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद बालिकाओं का मनोबल बढ़ेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में लापरवाही नहीं हो इसलिए नियमित निगरानी का प्रबंध किया है।