फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Genral store fire damage millions

किराना की दुकान में लगी आग, लाखों की क्षति

Thu, 15 Jan 2015 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Thu, 15 Jan 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
Genral store fire damage millions

कोतवाली रोड पर मंगलवार- बुधवार रात्रि किराना की दुकान में विद्युत शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग से दुकान में रखा लाखों रुपये के किराने का सामान जलकर खाक हो गया। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि इस अग्निकांड से दो लाख रुपये का सामान नष्ट हो गया है।

विज्ञापन

 
कोतवाली रोड स्थित सिंह गेस्ट हाउस के भवन में मोहल्ला गायत्री नगर निवासी रमेश चंद्र की किराना एवं जनरल स्टोर की दुकान है। मंगलवार रात को वह दुकान बंद कर घर चले गए।
विज्ञापन


मध्य रात्रि मोहल्ले के लोगों को जलने जैसी महक का आभास हुआ। घर के बाहर आए पड़ोसियों ने रमेश की दुकान से धुंआ उठता देखा।  दुकानदार रमेश को दुकान में आग लगने की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रमेश आननफानन में दुकान पहुंचा। दुकान का शटर खोलते ही आग और धुंए का गुबार बाहर निकल पड़ा। फायर बिग्रेड को सूचना देने के साथ रमेश ने पड़ोसियों के साथ आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। जब तक फायर बिग्रेड दमकल आती, तब तक रमेश की दुकान का सारा सामान जलकर खाक हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed