{"_id":"7008df65218c9ee497b9084a0d524fdb","slug":"genral-store-fire-damage-millions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराना की दुकान में लगी आग, लाखों की क्षति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराना की दुकान में लगी आग, लाखों की क्षति
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Thu, 15 Jan 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली रोड पर मंगलवार- बुधवार रात्रि किराना की दुकान में विद्युत शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग से दुकान में रखा लाखों रुपये के किराने का सामान जलकर खाक हो गया। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि इस अग्निकांड से दो लाख रुपये का सामान नष्ट हो गया है।
विज्ञापन
कोतवाली रोड स्थित सिंह गेस्ट हाउस के भवन में मोहल्ला गायत्री नगर निवासी रमेश चंद्र की किराना एवं जनरल स्टोर की दुकान है। मंगलवार रात को वह दुकान बंद कर घर चले गए।
विज्ञापन
मध्य रात्रि मोहल्ले के लोगों को जलने जैसी महक का आभास हुआ। घर के बाहर आए पड़ोसियों ने रमेश की दुकान से धुंआ उठता देखा। दुकानदार रमेश को दुकान में आग लगने की सूचना दी।
विज्ञापन
रमेश आननफानन में दुकान पहुंचा। दुकान का शटर खोलते ही आग और धुंए का गुबार बाहर निकल पड़ा। फायर बिग्रेड को सूचना देने के साथ रमेश ने पड़ोसियों के साथ आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। जब तक फायर बिग्रेड दमकल आती, तब तक रमेश की दुकान का सारा सामान जलकर खाक हो गया था।