{"_id":"5fa832f08ebc3e9bb350c0de","slug":"garbage-spreading-diseases-in-dumping-yard-auraiya-news-knp593257316","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपिंग यार्ड में जल रहा कूड़ा फैला रहा बीमारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपिंग यार्ड में जल रहा कूड़ा फैला रहा बीमारियां
विज्ञापन
फोटो 08एयूआरपी13- डंपिंगयार्ड में जलता कूड़ा
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना (औरैया)। नगर पंचायत से निकलने वाला कूड़ा डंपिग यार्ड में ही जलाया जा रहा है। इससे इलाके में प्रदूषण फैलता है और आसपास से निकलने वालों को खासी दिक्कतें भी होती हैं लेकिन जिम्मेदार अफसर आंखें मूंदे हुए हैं। हालांकि एसडीएम ने कार्रवाई की बात कही है।
गौरतलब है कि नगर पंचायत के 15 वार्डों से रोजाना नौ एमटी (मीट्रिक टन) कूड़ा निकलता है। इसे क्षेत्र के किशनी मार्ग पर रोडवेज के पास बने डंपिंगयार्ड में डाला जाता है। यहां से रोज ही हजारों लोगों का निकलना होता है। डंपिंगयार्ड में कूड़ा जला दिया जाता है। इससे निकलने वाला धुआं लोगों को बीमारी परोस रहा है।
एक ओर खेतों में पराली जलाने पर जिला प्रशासन व पुलिस विभाग किसानों पर मुकदमा दर्ज कर जुर्माना वसूल रहा है वहीं दूसरी ओर यहां जलाए जा रहे कूड़े के मामले में अधिकारी मौन हैं। इस संबंध में जब नगर पंचायत अध्यक्ष अमित कुमार से बातचीत की गई तो उन्होंने जानकारी न होने की बात कही है। एसडीएम राशिद अली ने बताया कि शासन ने पराली व कूड़ा जलाने पर रोक लगाई हुई है। अगर ऐसा पाया जाता है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। वहीं ईओ से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन नहीं उठा।