फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Gangster action on 11 including SP MLC in auraiya

औरैयाः सपा एमएलसी समेत 11 पर गैंगस्टर की कार्रवाई

Sun, 12 Jul 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Gangster action on 11 including SP MLC in auraiya
औरैया। शहर के मोहल्ला नारायनपुर में हुए दोहरे हत्याकांड के मामले में जेल में निरुद्ध सपा एमएलसी कमलेश पाठक व उनके दोनों भाई संतोष पाठक व रामूू पाठक समेत 11 लोगों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। मालूम हो कि मोहल्ला नारायनपुर में 15 मार्च को अधिवक्ता मंजुल चौबे व उनकी बहन सुधा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सुनीति ने बताया कि गैंगस्टर की इस कार्रवाई में सपा एमएलसी कमलेश पाठक व उनके दोनों भाई संतोष पाठक व रामूू पाठक के अलावा कुलदीप अवस्थी व विकल्प अवस्थी पुत्र स्व.जगदीश प्रसाद, भगवताचार्य राजेश शुक्ला पुत्र रामकेश शुक्ला, अवनीश प्रताप सिंह पुत्र अजब सिंह, लवकुश पुत्र रामबिहारी, आशीष दुबे पुत्र विजय कुमार, शिवम अवस्थी पुत्र उमेश अवस्थी व रविंद्र चौबे पुत्र सूबेदार के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुलिस को मिली जानकारी के तहत इन लोगों द्वारा मोहल्ला नारायनपुर स्थित पंचमुखी मंदिर की कीमती जमीन हड़पने को लेकर अधिवक्ता मंजुल चौबे व उनकी चचेरी बहन सुधा की 15 मार्च को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इनके समाज विरोधी क्रिया कलाप पर अंकुश लगाने के लिए इनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पूर्व में सपा एमएलसी कमलेश पाठक पर गैंगस्टर की कार्रवाई हुई थी, जो बाद में शासन स्तर से वापस हो गई थी। इसके अलावा कुलदीप अवस्थी के ऊपर पहले से ही गैंगस्टर की कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed