{"_id":"5fe8cd4a8ebc3e3c4e0f9c32","slug":"gangrap-with-women-auraiya-news-knp602510362","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरसीसी कंपनी में कार्यरत महिला से तीन लोगों ने किया गैंगरेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरसीसी कंपनी में कार्यरत महिला से तीन लोगों ने किया गैंगरेप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के निर्माण में लगी प्राइवेट कंपनी के प्लांट में बर्तन धोने वाली महिला के साथ प्लांट में काम करने वाले तीन लोगों ने शनिवार शाम सामूहिक दुष्कर्म व मारपीट की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है।
सदर कोतवाली पुलिस को पीड़िता ने बताया कि वह बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के काम में लगी आरसीसी कंपनी के प्लांट मिहौली में पांच माह से बर्तन धोने का काम कर रही है। 26 दिसंबर की रात लगभग साढ़े आठ बजे वह काम करके प्लांट से घर जा रही थी। साढ़े नौ बजे वह जोगीपुर गांव की सड़क पर पहुंची। रास्ते में खेत के पास सरीफुल नाम के व्यक्ति ने उसका मुंह पकड़कर खेत में गिरा दिया। उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान दो अज्ञात लोगों ने उसका मुंह दबा दिया। तीनों ने मारपीट भी की। इसमें वह बेहोश हो गई। उसने प्लांट पर काम करने वाले को फोन किया। वह उसे प्लांट ले गया। प्लांट में इंचार्ज व अन्य लोग मिले।
उन्होंने कहा कि मामला रफा-दफा कर दो। उसे सरकारी अस्पताल में डॉक्टर को दिखाया। बाद में घर छोड़ गए। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने नामजद आरोपी सरीफुल निवासी हाल पता बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे प्लांट मिहौली व दो अज्ञात के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद घटना को लेकर तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।