फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Ganesh Utsav

घर में पधारो गजानन जी, मेरे घर में पधारो...

Mon, 05 Sep 2016 11:20 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Mon, 05 Sep 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
Ganesh Utsav
शोभा यात्रा के दौरान मौजूद भव्य झांकी - फोटो : अमर उजाला
गणेश चतुर्थी पर भक्तों ने भगवान गणेश को अपने घरों में बुलाया। भक्तों ने जगह-जगह महोत्सवों का आयोजन किया। जिसमें भगवान गणेश की स्थापना भव्य शोभा यात्रा निकालने के बाद मंत्रोच्चार के साथ की गई। महोत्सवों में देररात महाआरती का आयोजन किया। तो वहीं महोत्सव पंडाल में एक सप्ताह तक भक्ति आयोजन भी होंगे। गणेश चतुर्थी के मौके पर जिले का माहौल पूरी तरह भक्तिमय रहा।
विज्ञापन


  शहर के मोहल्ला होमगंज स्थित सर्राफा बाजार में श्री सर्राफा नवयुवक गणेश उत्सव समिति के तत्वावधान में अष्टम गणेश महोत्सव का शुभारंभ विशाल शोभा यात्रा निकालकर किया गया। यह शोभा यात्रा नरायनपुर स्थित काली माता मंदिर से शुरू हुई। जो शहर के प्रमुख मार्गों नरायनपुर, दिबियापुर रोड, सुभाष चौराहा होते हुए वापस दिबियापुर रोड होते हुए पुरानी तहसील चौराहा और फिर सर्राफा बाजार स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। शोभा यात्रा के दौरान भगवान शिव, भगवान गणेश, माता काली, राधा-कृष्ण, भगवान विष्णु व अन्य देवी देवताओं की भव्य झांकी के दर्शन भी नगरवासियों को कराए गए। शोभा यात्रा का जगह-जगह नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन


इस दौरान कलाकारों ने राधा-कृष्ण और शंकर-पार्वती का रुप धारण किया। जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम स्थल पर गणेश मूर्ति की स्थापना देरशाम को वैदिक मंत्रोचार के साथ की गई। इस मौके पर महाआरती के बाद कलाकारों ने तांड़व नृत्य पेश किया। गणेश महोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभासद राजेश बाजपेई बबलू, श्रीराम पुरवार, संजू वर्मा, संजीव वर्मा, हीरा वर्मा, रामजी वर्मा, रतन वर्मा, वीनू वर्मा, राजेश मराठा, गोपाल सर्राफ, देवेंद्र वर्मा, गोविंद वर्मा, अमर विश्नोई, विपिन मित्तल आदि लोग सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इधर ठठराई मोहल्ले में आयोजित तृतीय गणेश महोत्सव का शुभारंभ भी शोभायात्रा निकालकर किया गया। शोभा यात्रा कार्यक्रम स्थल से जेसीज चौराहे स्थित काली माता मंदिर तक पहुंची और वहां से वापस कार्यक्रम स्थल पर आई। इस दौरान मौजूद भक्त देवीगीतों पर झूमते दिखाई दिए। महोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभासद नरेंद्र सिंह तोमर, कुलदीप शुक्ला, विवेक तिवारी, जीतू अवस्थी, संदीप शुक्ला, रोशन, गगन, उपेंद्र, मोनू, अंकित, सूर्य प्रकाश, मोहित, शिवम, छोटू आदि लोगों ने सहयोग प्रदान किया।


गुलाल अबीर उड़ाते की प्रतिमा स्थापना
गणेश महोत्सव के प्रारंभ होने को लेकर नगर में विभिन्न स्थानों पर भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना की गई। शोभायात्रा निकालकर नगर कमेटियों के सदस्यों ने पांडाल में गणेश मूर्ति की स्थापना की। नगर के किशनी रोड पर राधा माधव कमेटी, नदी तिराहा, किशनी बस चौराहा, बेला रोड, सब्जी बाजार सहित अन्य स्थानों पर गणपति बप्पा के भक्तों ने सात दिन तक चलने वाले गणेश महोत्सव का गणेशजी की मूर्ति स्थापित कर कार्यक्रम को शुरू किया। गणेश महोत्सव के शुरू होने पर किशनी रोड से शुरू हुई शोभाया़त्रा, फीडर रोड, लोहा बाजार, बेला रोड, भर्थना रोड होती हुयी कार्यस्थल पर समाप्त हुई। भक्तों ने एक दूसरे पर गुलाल डाला। नगर के राधा माधव सेवा समिति कार्यक्रम के विमल चौहान, किशन चौहान, आरके, विकास द्विवेदी, अमन गुप्ता, अजय कंात यादव, कुनाल, बलराम, देवेश आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed