{"_id":"cd2c23fa8ae61e3b7a996052fa028e81","slug":"ganesh-festival-morya-morya-ganpati-bappa-morya-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणेश महोत्सव : मोरया मोरया, गणपति बप्पा मोरया...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणेश महोत्सव : मोरया मोरया, गणपति बप्पा मोरया...
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
Updated Sat, 26 Sep 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
शहर में चारों ओर गणेश महोत्सव की धूम मची हुई है। हर ओर गणपति बप्पा मोरया के जयकारे की गूंज है। गणपति बप्पा की विभिन्न स्वरूपों को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन
प्रतिदिन हो रहे आयोजनों को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ दूरदराज के क्षेत्रों से चलकर पहुंच रही है। वहीं गणेश जी की आरती में हजारों की संख्या में लोग शिरकत कर रहे हैं।
विज्ञापन
शहर के आवास विकास में चल रहे महोत्सव में शनिवार को जगराता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कानपुर से आए कलाकारों ने गणपति बप्पा को मनाने के लिए सारी रात श्रद्धालुओं को झूमने को मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
कलाकारों ने जैसे ही- देवा रे देवा गणपति देवा गीत की शुरुआत की वैसे ही महोत्सव में आए भक्तगण गीतों की धुन पर थिरकने लगे।
इसके बाद सारी रात जगराता के लिए गीत- गणपति बप्पा मोरया, ओ रे गणपति बप्पा, जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा, माता जाकी पार्वती पिता महादेवा, ए गणेश के बप्पा, हमसे भाग बढ़ाए न, आओ जरा झूम ले गणपति बप्पा के साथ गाकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
मुन्नू बाजपेई, सुरेश तिवारी, अवनीश, श्रीचंद्र मिश्रा, सुरेंद्र शुक्ला, रवि शुक्ला, मनोज, आशू, अंबुज, आशीष, रामजी, शिवम, राघव, अंकुर, विशाल, रवि, हिमांशू आदि श्रद्धालु शामिल रहे।