{"_id":"e2a7e84d53726e7769758f741a50e045","slug":"ganesh-festival-bhajan-evening-faithful-jume-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणेश महोत्सव: भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणेश महोत्सव: भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
Updated Fri, 25 Sep 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में चल रहे गणेश महोत्सव में सजी झांकी को देखने के लिए दूरदराज से लोग आ रहे हैं। महोत्सव में भव्य झांकी के साथ ही विभिन्न प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
आवास विकास में भजन संध्या के साथ गणपति बप्पा के समक्ष 56 भोग लगाए गए। गणपति बप्पा को मनाए के लिए श्रद्धालु भक्तिमय गीतों पर झूमते नजर आए।
देवो के प्रथम देव गणेश जी का महोत्सव शहर में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। जहां देखो, वहां पर गणेश भगवान की धूम मची हुई।
गुरुवार को शहर स्थित आवास विकास में चल रहे गणेश महोत्सव में भजन संध्या का आयोजन किया गया। कानपुर से आए कलाकारों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई। इस दौरान कलाकारों ने मनमोहक झांकी प्रदर्शित कर मौजूद भीड़ को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
वहीं शुक्रवार को आयोजक टीम ने गणपति बप्पा का 56 भोग की झांकी सजाई गई। इसके अलावा विभिन्न प्रकार की झांकियां दर्शकों को दिखाई गई। गणपति बप्पा की महाआरती में सैकड़ों लोगों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
इधर ब्रहम नगर मोहल्ले में गणेश महोत्सव में सजी झांकी को देखने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। वहीं शाम को आरती में सैकड़ों लोग शामिल हो रहे हैं। इसी प्रकार ठठराई माहोल में गणेश भगवान की आकर्षक झांकी सजाई गई हैं, इसमें भी भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं।