{"_id":"60918beb8ebc3ee1c14e8bf5","slug":"galla-mandi-will-open-only-2-days-auraiya-news-knp6267723190","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण के चलते दो दिन ही खुलेगी गल्ला मंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण के चलते दो दिन ही खुलेगी गल्ला मंडी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। कृषि उत्पादन मंडी समिति अब गुरुवार और शुक्रवार को खुलेगी। कोरोना संक्रमण के कारण कृषि उत्पादन मंडी समिति के आढ़तियों ने सप्ताह में दो दिन सोमवार और मंगलवार को आढ़त खोलने का निर्णय लिया था। लेकिन कर्फ्यू के कारण मंगलवार को मंडी बंद रही। इसके कारण फिर समय में परिवर्तन का निर्णय लिया गया है।
बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए पिछले सप्ताह कृषि उत्पादन मंडी समिति की गल्ला आढ़तियों ने आढ़तियों की मांग पर सप्ताह में सोमवार और मंगलवार को आढ़तें खोलने का निर्णय लिया था। इन दिनों किसानों की फसलों की खरीद फरोख्त के साथ ही किसानों का भुगतान भी करने का निर्णय लिया था। ताकि किसानों को परेशानी का सामना न करना पड़े और मंडी के लोग संक्रमण से बच सकें।
गल्ला व्यापार मंडल के अध्यक्ष शिवकांत पाठक और महामंत्री जमाली सिंह ने बताया कि शासन की नई गाइड लाइन के कारण बुधवार को मंडी समिति नहीं खोली जाएगी। गुरुवार और शुक्रवार को मंडी की आढ़तें खुलेंगी। शुक्रवार शाम को गल्ला आढ़तियों की बैठक के बाद कोई निर्णय लिया जाएगा। हालांकि सभी आढ़ती कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकार की गाइड लाइनों का पालन करने को तैयार हैं। बुधवार को किसान फसलें लेकर ट्रैक्टरों से मंडी समिति पहुंचे। लेकिन आढ़तें बंद रहने से किसानों को निराश लौटना पड़ा।