फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   GAIL employees did mock drill in tanker parking

Auraiya News: टैंकर पार्किंग में गेल कर्मियों ने किया मॉकड्रिल

Wed, 25 Sep 2024 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
GAIL employees did mock drill in tanker parking
फफूंद। गेल इंडिया लिमिटेड पाता के खानपुर गांव स्थित टैंकर पार्किंग में बुधवार को इमरजेंसी प्लान की रिहर्सल (मॉकड्रिल) की गई। जिसमें एलपीजी गैस टैंकर और एमएफओ गैस टैंकर में आपस में टक्कर से गैस रिसाव को आगे न बढ़ने देने और तुरंत बंद करने के लिए गेल व एनटीपीसी के फायर कर्मियों को इमरजेंसी बुलाया गया।
विज्ञापन

बुधवार अपरान्ह गेल पाता के खानपुर गांव में बनी टैंकर पार्किंग में गेल इंडिया लिमिटेड पाता, प्रशासन कारखाना निदेशालय व म्यूचुअल एंड पार्टनर के सहयोग से ऑफ साइड इमरजेंसी प्लान का रिहर्सल (मॉकड्रिल) किया गया। टैंकर पार्किंग के पास एमएफओ गैस टैंकर और एलपीजी टैंकर में टक्कर हुई। जिससे गैस का रिसाव शुरू हो गया। सूचना पर पहुंचते ही गेल प्लांट में इमरजेंसी साइरन बजा दिया गया। 10 मिनट के अंदर ही गेल प्लांट से आग बुझाने के लिए फायर की चार गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गई।
विज्ञापन

गैस रिसाव रोकने के लिए कर्मी लग गए। हवा का रुख देखते हुए फायर कर्मियों ने पानी के फुहारों की एक दीवार सी बना दी। जिससे गैस इधर-उधर न फैलने पाए। तत्काल फोम (जिससे गैस उसमें सूख जाती है) को फैलाया गया। टैंकर चालक सहित घायलों को तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मॉक ड्रिल के समय माइक से एलान कर ग्रामीणों व दुकानदारों से इलेक्ट्रानिक उपकरण, गैस चूल्हों व जलती हुई आग को बुझाने के लिए कहा गया। पार्किंग के दोनों तरफ से यातायात को रोक दिया गया। मॉकड्रिल में मुख्य रूप से डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर, एडीएम महेंद्र प्रताप सिंह, सीएमओ डॉ. सुनील कुमार वर्मा, ईडी अजय त्रिपाठी, एचआर से नवीन राजपूत, जीएम सिक्योरिटी राजीव दीक्षित, जीएम फायर एंड सेफ्टी रवि शर्मा और गेल के अधिकारियों समेत पुलिस फोर्स भी मौजूद रहा।


-------
डीएम ने माॅकड्रिल की कमियां बताईं
हमेशा की तरह मॉकड्रिल के बाद जिलाधिकारी मॉक ड्रिल पर अपने विचार रखते थे, लेकिन कोई कमी नहीं बताते थे। बुधवार को हुए मॉकड्रिल के बाद जिलाधिकारी ने गेल कर्मियों की हौसला अफजाई करते हुए मॉकड्रिल में हुई कमियों को भी बताया। जैसे कि मृतक की शव को बाद में उठाया जाए। पहले घायलों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की जानी चाहिए। मॉकड्रिल में गेल के कई विभाग काम करते हैं। जिलाधिकारी ने मॉकड्रिल में लगे कर्मियों को उनकी कमियां बताते हुए दिशा निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed