{"_id":"5810ef6f4f1c1bac52bc27c2","slug":"furore-over-non-payment","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुगतान न होने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुगतान न होने पर हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
Updated Wed, 26 Oct 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
केबीसीएल कंपनी के कार्यालय में हंगामा करते उपभोक्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के कानपुर रोड पर स्थित चिट फंड कंपनी कल्पतरुके केबीसीएल कार्यालय पर बुधवार को भारी संख्या में पहुंचे उपभोक्ताओं ने हंगामा काटा। उपभोक्ताओं का कहना था कि कंपनी के अधिकारियों की ओर से उन्हें लगभग एक साल से भुगतान के नाम पर टहलाया जा रहा है। कंपनी भुगतान नहीं कर रही है। ब्रांच मैनेजर ने उपभोक्ताओं को बहुत समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। उन्होंने हंगामा जारी रखा। मामला बिगड़ते देख मैनेजर सहित सभी कर्मचारी धीरे-धीरे कार्यालय से नदारद हो गए।
चिट फंड कंपनी केबीसीएल के कार्यालय पर बुधवार की सुबह भारी संख्या में उपभोक्ताओं की भीड़ जमा हुई। यह ब्रांच मैनेजर दीपू को खरी खोटी सुनाने लगे। इन्होंने एक साल से लंबित पड़े खातों का भुगतान करने की मांग की। इस पर मैनेजर ने इनसे कुछ दिन की मोहलत मांगी। इससे यह लोग भड़क गए। मामला बिगड़ते देख ब्रांच मैनेजर उच्चाधिकारियों से फोन पर बात करने का बहाना कर मौके से नदारद हो गए। इसके बाद एक-एक कर सभी कर्मचारी खिसक लिए। अधिकारियों व कर्मचारियों के चले जाने से खाली हुए कार्यालय को देख उपभोक्ताओं का पारा चढ़ गया।
उन्होंने मैनेजर से फोन पर बात करने का प्रयास किया। इनकी बात नहीं हो सकी। ब्रांच पर पहुंचे जय विलास, राजकुमार, प्रमोद कुमार, राशिद, जनमेद, किसबरी, जसीम, फैसल, सुधीर कुमार, नज्जो बेगम, अनारी देवी, जगदीश बाबू, इरफान सहित लगभग एक सैकड़ा लोगों ने बताया कि उनका भुगतान लगभग एक साल पहले होना था। कंपनी भुगतान नहीं कर रही है। गुमराह किया जा रहा है। इससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।