{"_id":"62b0bce67e24fd6d3c2396b7","slug":"fruit-and-vegetable-brokers-reached-the-headquarters-in-protest-against-the-food-license-auraiya-news-knp7034161107","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य लाइसेंस के विरोध में मुख्यालय पहुंचे फल व सब्जी आढ़ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य लाइसेंस के विरोध में मुख्यालय पहुंचे फल व सब्जी आढ़ती
विज्ञापन
फोटो 20 एयूआरपी -09 - अतिरिक्त मजिस्ट्रेट रमेश चंद्र यादव को ज्ञापन सौंपते फल व सब्जी आढ़ती। संवाद
- फोटो : AURAIYA
औरैया। गल्ला मंडी स्थित फल और सब्जी आढ़तियों ने खाद्य विभाग द्वारा लाइसेंस बनवाने का दबाव बनाने का विरोध किया है। आढ़तियों ने सोमवार को कलक्ट्रेट कार्यालय पर अतिरिक्त एसडीएम को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। आढ़तियों ने कहा कि यदि लाइसेंस बनवाने के नाम पर परेशान किया गया तो मंडी बंदकर हड़ताल करेंगे।
उत्तर प्रदेश सब्जी व्यापार कमेटी अध्यक्ष संजय कुमार शुक्ला और महामंत्री हेमचंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में करीब 50 फल व सब्जी आढ़ती कलक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। अतिरिक्त एसडीएम रमेश चंद्र यादव को बताया कि प्रदेश के किसी भी जिले में मंडी आढ़तियों के लाइसेंस नहीं बनाए जा रहे हैं।
बताया कि वह न तो सब्जी व फल का भंडारण करते हैं और न ही बनाते है। किसानों से खरीद के बाद वैसे ही बेचते हैं। सब्जी और फल जल्दी खराब होने वाली चीजें हैं। इनका भंडारण नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारी लाइसेंस बनवाने का दबाव बना रहे हैं। लाइसेंस बनाकर उत्पीड़न की साजिश की जा रही है। यदि जबरन लाइसेंस बनाए गए तो मंडी बंदकर हड़ताल के लिए विवश होंगे। अनिल शुक्ला, रामचंद्र, प्रभाकर शुक्ला, प्रशांत, चंद्र प्रकाश, महेश चंद्र, दाताराम, विवेक त्रिपाठी, मो. बबलू भी मौजूद रहे।