फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   From Phaphund to Agra MEMU 27 will go to Mathura

Auraiya News: फफूंद से आगरा मेमू 27 से मथुरा तक जाएगी

Sun, 25 Jun 2023 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
From Phaphund to Agra MEMU 27 will go to Mathura
दिबियापुर (औरैया)। मथुरा में आयोजित गोवर्धन परिक्रमा एवं गुरु पूर्णिमा मेला के अवसर पर फफूंद से आगरा तक चलने वाली मेमू ट्रेन का मथुरा तक विस्तार किया गया है। यह ट्रेन 27 जून से चार जुलाई के बीच मथुरा तक चलेगी।
विज्ञापन

इटावा रेलवे स्टेशन तक जाने वाली 04185 स्पेशल मेमू ट्रेन सुबह चार बजे फफूंद रेलवे स्टेशन से चलती है। यह ट्रेन पांच बजकर 20 मिनट पर इटावा पहुंचती है। इटावा से आगरा के बीच यही ट्रेन 04163 मेमू स्पेशल ट्रेन के नाम से सुबह पांच बजकर 40 मिनट पर आगरा के लिए रवाना होती है। 27 जून से इटावा से आगरा तक जाने वाली मेमू ट्रेन का मथुरा तक के लिए विस्तारीकरण किया गया है। यह ट्रेन चार जुलाई तक मथुरा तक संचालित की जाएगी। सुबह 9:40 बजे आगरा कैंट पहुंचने वाली मेमू ट्रेन 10:30 बजे मथुरा के लिए प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन 11:50 बजे मथुरा पहुंचेगी। मथुरा जंक्शन से यह ट्रेन दोपहर साढ़े 12 बजे आगरा के लिए चलेगी। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि मथुरा में आयोजित गोवर्धन परिक्रमा एवं गुरु पूर्णिमा मेला में तीर्थ यात्रियों की सहूलियत के चलते ट्रेन का विस्तारीकरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed