फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Four libraries found operating in narrow lanes; ultimatum issued to rectify the situation within three days.

Auraiya News: सकरी गलियों में चलती मिली चार लाईब्रेरी, तीन दिन में सुधार का अल्टीमेटम

Thu, 17 Sep 2026 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 17 Sep 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Four libraries found operating in narrow lanes; ultimatum issued to rectify the situation within three days.
कस्बा स्थित लाईब्रेरी की जांच करते सीएफओ मौजूद अन्य लोग। स्रोत पुलिस
अछल्दा। कस्बे में इन दिनों कोचिंग और लाइब्रेरियों की आड़ में सुरक्षा मानकों से खिलवाड़ का बड़ा खेल चल रहा है। बिना रजिस्ट्रेशन और बिना फायर अनापत्ति प्रमाणपत्र के अवैध रूप से संचालित हो रहीं इन लाइब्रेरियों में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। मामले को गंभीरता से लेते हुए बृहस्पतिवार को मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह की टीम ने कस्बे की कई लाइब्रेरियों पर छापा मारा।
विज्ञापन


महेवा रोड और मोहम्मदाबाद रोड स्थित दो-दो लाइब्रेरियों की जांच के दौरान विभाग को खामियां मिलीं। संकरी गलियों और छोटे कमरों में क्षमता से कहीं अधिक छात्र-छात्राओं को बैठा रखा था। सबसे खतरनाक बात यह पाई गई कि आवागमन का सिर्फ एक ही संकरा रास्ता मिला। आपातकालीन स्थिति में बाहर निकलने के लिए कोई वैकल्पिक निकास नहीं था।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान फायर सेफ्टी के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति पाई गई। दीवार पर लटके फायर सिलिंडर जांच में एक्सपायर्ड निकले। सीएफओ तेजवीर सिंह ने संचालकों को फटकार लगाते हुए स्पष्ट चेतावनी दी कि तीन दिनों में रजिस्ट्रेशन, फायर एनओसी और अग्निशमन उपकरण दुरुस्त करा लें। तय समय सीमा में मानक पूरे न करने पर नियमानुसार लाइब्रेरियों को सील कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed