{"_id":"5ef4cc228ebc3e432b5abe61","slug":"four-infected-including-father-and-son-found-active-case-38-auraiya-news-knp5675532193","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता-पुत्र समेत चार पॉजिटिव, चार हुए ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता-पुत्र समेत चार पॉजिटिव, चार हुए ठीक
विज्ञापन
गुरुवार को आई सैंपलों की रिपोर्ट में पिता-पुत्र समेत चार संक्रमित मिले। पिता-पुत्र दिल्ली से यहां आए थे। एक संक्रमित गुरुग्राम से आया है।
चारों संक्रमितों को दिबियापुर के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले में अब तक 102 संक्रमित सामने आ चुके हैं। इनमें 62 स्वस्थ हो गए हैं और दो लोगों की मौत हो चुकी है। इस तरह अब एक्टिव केस 38 हैं।
जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि गुरुवार को मिली रिपोर्ट में चार संक्रमित मिले हैं। पहला संक्रमित अछल्दा का छछूंद निवासी 32 वर्षीय युवक है। दूसरा इसी व्यक्ति का 16 वर्षीय पुत्र है।
पिता-पुत्र 19 जून को दिल्ली से आए थे। 22 जून को दोनों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। तीसरा केस 50 वर्षीय दोआ ऐरवाकटरा निवासी है। यह व्यक्ति का संपर्क में आने वालों में है।
विज्ञापन
चौथा केस 36 वर्षीय गदनपुर फफूंद निवासी है, जो 21 जून को गुरुग्राम से आया था और 22 जून को उसका सैंपल लिया गया था। सभी संक्रमित मरीजों को दिबियापुर कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने बताया कि दिबियापुर अस्पताल भर्ती चार संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। स्वस्थ होने वाले मरीजों को होम क्वारंटीन किया गया है।
-----