{"_id":"6486119e848afa786308f1f8","slug":"four-including-the-operator-of-the-swimming-pool-sued-auraiya-news-c-12-1-281167-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: स्विमिंग पूल के संचालक समेत चार पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: स्विमिंग पूल के संचालक समेत चार पर मुकदमा
Sun, 11 Jun 2023 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 11 Jun 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
फालोअप.... फोटो11एयूआरपी 27 - स्वीमिंग पूल को खाली करने को लगाया गया इंजन। संवाद
डूबकर बालक की मौत मामले में पिता की तहरीर पर जांच-पड़ताल शुरू
-स्विमिंग पूल संचालन को लेकर मानकों की बारीकी पर डाली गई नजर
संवाद न्यूज एजेंसी
बिधूना। कस्बा के मंडी समिति के पीछे बने स्वीमिंग पूल में शनिवार दोपहर 10 वर्षीय बालक की डूब कर मौत हो जाने के मामले में पूल संचालक समेत चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित पिता ने संचालक व कर्मचारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। दूसरी ओर स्विमिंग पूल के मानकों को लेकर भी जांच की जा रही है।
मोहल्ला आंबेडकर नगर निवासी राम कुमार पुत्र राकेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि जवाहर नगर स्थित स्वीमिंग पूल के संचालक शिवकुमार तिवारी, कुलदीप गुप्ता निवासी जवाहर नगर व शरद यादव निवासी भरथना रोड, राजकिशोर त्रिवेदी सुखचैनपुर की लापरवाही से उसके पुत्र आयुष की जान गई है। नहाते समय बेटा कैसे डूब गया। घटना की जानकारी आरोपियों ने नहीं दी। प्राइवेट अस्पताल में पुत्र का शव रखकर संचालक व कर्मी भाग गए। बिना अभिभावक के पुत्र को कैसे इंट्री दी गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार ने बताया कि म्रतक बालक के पिता की तहरीर पर स्विमिंग पूल संचालक शिवकुमार तिवारी, कुलदीप गुप्ता, शरद यादव, राजकिशोर त्रिवेदी के खिलाफ एफआईआर लिखी गई है। स्विमिंग पूल किन मानकों पर चल रहा है। संबधित विभाग से अनुमित ली गई कि नहीं यह जांच का विषय बना हुआ है। सभी बिंदुओं को जांचा जा रहा है। ताकि ऐसी घटना दोबारा से न हो सके।
-- -- -- -- -- -- -- -
स्विमिंग पूल के क्या होते है मानक
-खेल निदेशालय से पूल का संचालन शुरू करने से पहले अनुमित लेनी जरूरी है।
-स्विमिंग पूल में आपात स्थिति के लिए दो लाइफ जैकेट का होना जरूरी है।
-स्विमिंग पूल में दो आक्सीजन सिलिंडर, दो कृत्रिम सांस यंत्र भी होना चाहिए।
-पूल में फिल्टर प्लांट होना चाहिए, जो प्रत्येक दिन चार घंटे चलाया जाए।
-स्विमिंग पूल चलाने के लिए सबसे पहले स्विमिंग कोच जो राष्ट्रीय या राज्य स्तरीय खिलाड़ी हो उसकी जरूरत होती है।
-प्रत्येक स्विमिंग पूल के लिए लाइफ गार्ड जो भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा प्रमाणित हों, अनिवार्य है।
-स्विमिंग पूल में दो तैराक पोल के पास होने चाहिए, जो कोई घटना पर तत्काल मदद दे सकें।
-स्विमिंग पूल के चारों तरफ बाउंड्रीबाल होनी चाहिए।