{"_id":"64c401966a8013d21f00b745","slug":"four-drivers-were-challaned-for-driving-drunk-auraiya-news-c-211-1-aur1003-1114-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: शराब पीकर वाहन चला रहे चार चालक के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: शराब पीकर वाहन चला रहे चार चालक के काटे चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत एक ओर जहां यातायात नियमों को लेकर जागरूक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शुक्रवार को इस कड़ी में शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों पर शिकंजा कसा गया। शराब के नशे में पकड़े गए चार चालकों पर जुर्माने की कार्रवाई की गई।
दिबियापुर, बिधूना, अजीतमल व औरैया शहर में यातायात पुलिस की ओर से चौराहों व नाकों पर वाहन चालकों को जांचा गया। ब्रीथ एनालाइजर मशीन से चालकों के शराब पीए होने की जांच की गई। इसमें दो ऑटो व दो बाइक सवार शराब के नशे में पाए गए। जिनका चालान काटा गया। ऑटो को जब्त करते हुए थाना-कोतवाली में खड़ा कराया गया।
औरैया शहर में विपरीत दिशा में फर्राटा भर रहे 20 वाहनों पर चालान की कार्रवाई की गई। यातायात प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए जागरूक करने के साथ-साथ सख्ती भी की जा रही है। यह कवायद लगातार जारी रहेगी। दो ऑटो सीज किए गए हैं। चार वाहन चालकों पर जुर्माना लगाया है।