फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Four absconding murderers arrested

Auraiya News: फरार चल रहे चार हत्यारोपियों की हुई गिरफ्तारी

Sat, 23 Mar 2024 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 23 Mar 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Four absconding murderers arrested
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा में लगभग पांच दिन पहले गोलीकांड की घटना के चार हत्यारोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना के पीछे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास की वेश कीमती पांच बीघा जमीन को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें घायल दो महिलाओं में एक की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

एसपी चारू निगम ने बताया कि 18 मार्च की शाम हुई गोलीकांड की घटना में पीड़ित राजबहादुर ने दूसरे दिन पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि बहन लक्ष्मी उर्फ राजा के जेठ कबीरपुर निवासी राजू व उसके पुत्र अंकित उर्फ कल्लू, भाई अशोक व भतीजे सोनू तिवारी पर बहन लक्ष्मी व चचेरी बहन रूबी पर फायरिंग कर घायल कर दिया था। जिसमें इलाज के दौरान रूबी की मौत हो गई थी। एसपी ने बताया कि इस मामले में एसओजी व पुलिस टीमें हत्यारोपियों की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने शनिवार को हत्यारोपियों को नरोत्तमपुर की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पूछताछ में पकड़े गए हत्यारोपी राजू उर्फ राजेश ने बताया कि उसके भाई विष्णु की पूर्व में मौत हो चुकी है। उसके भाई की पत्नी लक्ष्मी उर्फ राजा ने जमीन के बंटवारे को लेकर आए दिन परेशान कर रही थी। रोज पुलिस व उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र देती थी। जिससे हम सभी परेशान थे। बताया कि 18 मार्च की शाम लगभग साढ़े आठ बजे हम लोग तमंचे लेकर लक्ष्मी को जान से मारने के लिए उसके घर पर पहुंचे। जहां लक्ष्मी पड़ोस में रहने वाली चचेरी बहन रूबी के यहां बैठी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया हत्यारोपियों के अनुसार इसी बीच वह रूबी के घर में घुस गए और तमंचे से लक्ष्मी पर फायर किया और फिर बाइक से भाग निकले। बताया कि यहां से जाने के बाद उन्होंने हमले में प्रयुक्त तमंचों को अपने गेहूं के खेत में छिपा दिए। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार हत्यारोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचे व दो बाइकें भी बरामद कर लीं हैं। सभी हत्यारोपियाें को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed